Skip to main content

18 दिन बाद उत्तर प्रदेश में फिर मास्क ज़रूरी, कटेगा 500 का चालान



यूपी और हरियाणा के एनसीआर में आने वाले शहरों में मास्क जरूरी कर दिया गया है। यानी गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद में मास्क पहनना होगा। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि 4 जिलों- गुड़गांव, फरीदाबाद, झज्जर, सोनीपत में सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क घूमने वालों के पहले की तरह चालान किए जाएंगे। वहीं, गाजियाबाद के डीएम ने अपने स्तर पर आदेश दिए हैं कि मास्क ना लगाने वालों पर ₹500 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। हालांकि यूपी के कुल 7 शहरों में मास्क लगाने का आदेश जारी हुआ है, लेकिन जुर्माने को लेकर साफ जानकारी नहीं दी गई।

दिल्ली सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। दिल्‍ली में अभी तक मास्‍क अनिवार्य करने का फैसला नहीं हुआ है मगर बुधवार को DDMA की बैठक में इसकी संभावना जताई जा रही है। DDMA की बैठक में स्‍कूलों को लेकर भी कोई फैसला किया जा सकता है।


दिल्‍ली में मास्‍क अनिवार्य नहीं है पर सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर कहा कि मास्क न पहनने पर जुर्माना हटाया गया है, लेकिन मास्क पहनने से मना नहीं किया गया है। सभी को मास्क पहनना चाहिए।
हरियाणा के गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में फेस मास्क को सार्वजनिक जगहों पर अनिवार्य किया गया है। नियम तोड़ने पर 500 रुपये के जुर्माने की बात कही गई है। पुलिस, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के अधिकारी जुर्माना वसूल सकेंगे।
यूपी के एनसीआर में आने वाले शहरों में मास्क जरूरी कर दिया गया है। यानी गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मास्क पहनना होगा। गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और लखनऊ में सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना होगा।



हरियाणा: बिना मास्‍क मिले तो 500 रुपये जुर्माना

राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने सोमवार को आदेश जारी किए। पब्लिक प्‍लेसेज पर बिना मास्क दिखे तो 500 रुपये जुर्माना देना होगा। पुलिस, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के अधिकारी जुर्माना वसूल सकेंगे। कोविड संक्रमण कम होने पर 2 अप्रैल को मास्क न लगाने पर जुर्माने का नियम खत्म कर दिया गया था। सोमवार को एक बार फिर हरियाणा के 4 जिलों में इसे लागू किया गया।

गाजियाबाद में मास्‍क न पहनने पर 500 रुपये जुर्माना

डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अब घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसका जिम्मा पुलिस को दिया जाएगा। फिलहाल बिना मास्क के घूमने वालों से 500 रुपये का चालान वसूला जा सकता है। इसके अलावा कुछ और अहम फैसले लिए गए हैं।

नोएडा: जरूरत पड़ी तो होगी जुर्माना लगाने की कार्रवाई

डीएम सुहास एलवाई का कहना है कि सूचना के अनुसार अभी मास्क अनिवार्य हुआ है। जुर्माना लगाने की कार्रवाई का निर्देश अभी नहीं है। अगले एक दो दिन में शासन से लिखित आदेश आने पर स्थित स्पष्ट होगी कि मास्क नहीं लगा रहे लोगों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करनी है या नहीं।



                         रिपोर्ट ~ नीलाक्ष वत्स

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

सरकार के आगे झुकी ट्विटर ; नियुक्त किया अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी

सरकार के आगे आखिरकार ट्विटर झुक गई है। माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत के लिए अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त कर लिया है। जल्द ही अधिकारी का ब्यौरा सीधे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा। ट्विटर ने सरकार की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया है। हाल में सरकार ने कंपनी को दिए नोटिस में कहा था कि उसे नियमों के अनुपालन का आखिरी मौका दिया जाता है। उसे तत्काल नियमों का अनुपालन करना है। अगर वह इसमें फेल होती है, तो उसे आईटी कानून के तहत दायित्व से जो छूट मिली है, वह वापस ले ली जाएगी। इसके साथ ही उसे आईटी कानून और अन्य दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। इसके बाद ट्विटर ने पिछले हफ्ते सरकार को पत्र लिखकर भरोसा दिया था कि वह नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के अनुरूप मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति करने के अंतिम चरण में है। सरकार को एक हफ्ते के भीतर अतिरिक्त ब्यौरा दे दिया जाएगा। मंगलवार को ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी नए दिशानिर्देशों का पालन करने की हर कोशिश कर रही है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को प्रक्रिया के...