Skip to main content

Posts

Showing posts with the label modi

एन.ई.पी. की प्रथम वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी का सम्बोधन

                   प्रधानमंत्री मोदी का सम्बोधन       प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की घोषणा के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के नीति निर्माताओं और हितधारकों को संबोधित किया।  प्रधानमंत्री ने अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट सहित कई शैक्षिक पहल भी शुरू की।  प्रधानमंत्री ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति  के एक साल पूरा होने पर सभी देशवासियों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते एक वर्ष में देश के आप सभी महानुभावों, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, नीतिकारों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने में बहुत मेहनत की है। 2020 में लागू की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित किया। करीब 24 मिनट लंबे उद्बोधन में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों के भारत से लेकर आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत का मंत्र साकार करने की दिशा में राष्ट्र...