क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और डांसर धनश्री वर्मा ने मंगलवार को गुरुग्राम में शादी कर ली। हिन्दू रीतिरिवाजों के अनुसार यह जोड़ी शादी के बंधन में बंध गई। शादी के तुरंत बाद दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई और सभी को इसके बारे में पता चला। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं। इस अगस्त में ही दोनों ने सगाई की थी। उसके बाद चहल आईपीएल के लिए दुबई चले गए और फिर उसके बाद टीम इंडिया के कुछ दौरे भी बीच में आ गए। अब चहल छुट्टी लेकर भारत वापस आए हैं। शादी के बाद युज़वेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खास तस्वीरें शेयर की जिन्हें शेयर करने के तुरंत बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया। तस्वीरों में जोड़ी बहुत खूबसूरत लग रही है जिसमें धनश्री ने मरून लहंगा पहना हुआ है और युजवेंद्र शेरवानी में नजर आ रहे हैं। आईपीएल के दौरान चहल की टीम को धनश्री ने खूब सपोर्ट किया था। फैन्स भी काफी खुश हैं और दोनों के फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है। धनश्री पेशे से कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं और डॉक्टर भी हैं वहीं युजवेंद्र टी20 और वन डे के लिए क्रिकेट में ...
राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक,सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों को लेकर जनता तक पहुँचने की सकारात्मक कोशिश है "लोकबात"। कोशिश होगी कि हर खबर के तह तक पहुंचा जाए क्योंकि हम जन की बात जन तक लेकर जाना चाहते हैं। "Lokbaat" is a positive endeavor to arrive at people in general about political, financial, social and different exercises. Endeavors will be made to make quick work of each news since we need to take the question of individuals to individuals.