Skip to main content

तिरंगे की रोशनी में जगमगा उठा श्रीनगर के लाल चौक का क्लॉक टावर



तिरंगे के रंग की रौशनी से जगमगाता हुआ क्लॉक टावर देशप्रेम की मिसाल पेश कर रहा है। हाल ही में श्रीनगर के ऐतिहासिक हरि पर्वत किले पर 100 फीट लंबा तिरंगा लगाने का फैसला भी किया गया है। जम्मू कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्पोर्ट्स वीक मनाया जा रहा है।


देशभर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। जम्मू कश्मीर को भी कार्यक्रम से पहले तिरंगे के रंग में रंगा जा रहा है। देश के स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीनगर के लाल चौक पर मौजूद क्लॉक टॉवर (घण्टाघर) को शनिवार को तिरंगे के रंग से रौशन किया गया। तिरंगे के रंग की रौशनी से जगमगाता हुआ क्लॉक टावर देशप्रेम की मिसाल पेश कर रहा है।

श्रीनगर के मेयर जुनैद मट्टू ने ट्वीट करते हुए लिखा हमने स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल चौक के घंटाघर को तिरंगे के रंग से रौशन किया है। क्लॉक टावर में नई घड़ियां भी लगाई गई हैं। इस बीच जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 5 अगस्त को श्रीनगर में स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एक ‘स्पोर्ट्स वीक’ का उद्घाटन किया था।


गुलमर्ग में फहराएगा 100 फीट लंबा तिरंगा

देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेना के प्रयासों से गुलमर्ग में 100 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज भी लहराएगा। केंद्र शासित प्रदेश में यह झंडा सबसे ऊंचा होगा। जम्मू-कश्मीर सरकार ने श्रीनगर के ऐतिहासिक हरि पर्वत किले पर 100 फीट लंबा तिरंगा लगाने का फैसला किया है। कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर ने सभी उपायुक्तों और एचओडी को भारत के फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 के अनुसार कड़ाई से नेशनल फ्लैग फहराने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों से इसका भी ध्यान रखने को कहा गया है कि फ्लैग कोड ऑफ इंडिया का उल्लंघन न हो।


केंद्र ने राज्यों से कोविड योद्धाओं को बुलाने को कहा

इस बार केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर आयोजित समारोह में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मचारियों जैसे ‘कोविड योद्धाओं’ और महामारी से पीड़ित होकर ठीक हो चुके कुछ लोगों को आमंत्रित करें। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखे पत्र में कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र करने से बचें और स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए जहां तक सम्भव हो, तकनीक का भरपूर उपयोग किया जाए।




                      रिपोर्ट ~ नीलाक्ष वत्स

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

सरकार के आगे झुकी ट्विटर ; नियुक्त किया अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी

सरकार के आगे आखिरकार ट्विटर झुक गई है। माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत के लिए अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त कर लिया है। जल्द ही अधिकारी का ब्यौरा सीधे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा। ट्विटर ने सरकार की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया है। हाल में सरकार ने कंपनी को दिए नोटिस में कहा था कि उसे नियमों के अनुपालन का आखिरी मौका दिया जाता है। उसे तत्काल नियमों का अनुपालन करना है। अगर वह इसमें फेल होती है, तो उसे आईटी कानून के तहत दायित्व से जो छूट मिली है, वह वापस ले ली जाएगी। इसके साथ ही उसे आईटी कानून और अन्य दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। इसके बाद ट्विटर ने पिछले हफ्ते सरकार को पत्र लिखकर भरोसा दिया था कि वह नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के अनुरूप मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति करने के अंतिम चरण में है। सरकार को एक हफ्ते के भीतर अतिरिक्त ब्यौरा दे दिया जाएगा। मंगलवार को ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी नए दिशानिर्देशों का पालन करने की हर कोशिश कर रही है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को प्रक्रिया के...