Skip to main content

करो योग, रहो निरोग : श्री प्रमोद भारद्वाज


रामानुजन कॉलेज के छात्रों ने आज ऑनलाइन योग किया।इस महामारी के समय में छात्रों की शिक्षा गुणवत्ता के साथ साथ अधिकाधिक समय घर में कैद रहने से उनकी सेहत पर भी खासा असर पड़ा है। लॉकडाउन के चलते टहलने के स्थानों पर जाने की पाबंदी और जिम आदि के बंद होने से यह असर पड़ना स्वाभाविक है। 

जिस प्रकार इस समय ऑनलाइन कक्षाएं पढ़ाई में कारगर साबित हो रही हैं । उसी तरह घर में रहकर भी सेहतमंद रहने का एक सर्वश्रेष्ठ आयाम "योग" बन रहा है।अन्य कलाओं की भांति योग को भी एक कला कहा जा सकता है जिसे सीखना और निरंतर अभ्यास से निखारना पड़ता है। 
इन्हीं सब बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए रामानुजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और भारतीय योग संस्थान (दिल्ली) के संयुक्त तत्वाधान में 1 जून मंगलवार को सुबह 7:00 बजे ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसकी थीम "करो योग, रहो निरोग" रखी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और बतौर योगा शिक्षक भारतीय योग संस्थान की ओर से योगाचार्य श्री प्रमोद भारद्वाज जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा । महाविद्यालय प्राचार्य श्री एस.पी अग्रवाल और एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर श्री आलोक रंजन पाण्डेय तथा अन्य शिक्षक भी साथ जुड़े। कार्यक्रम को छात्रों के इतर अन्य बाहरी योग सीखने के इच्छुक लोगों हेतु भी खुला रखा गया था । इसलिए छात्रों और शिक्षकों के साथ-साथ अन्य लोग भी खासी संख्या में उपस्थित रहे ।
सत्र का शुभारंभ प्रमोद भारद्वाज जी के शिष्य सुधांशु द्वारा मीठी मनमोहक धुन में बांसुरी वादन से हुआ ।तत्पश्चात प्राचार्य महोदय द्वारा अतिथियों के स्वागत सम्मान में संक्षिप्त वक्तव्य दिया गया ।

तदुपरांत लगभग अगले 2 घंटे तक सब ने योगाचार्य जी के साथ योगाभ्यास किया । जिसमें सरल रूप से नोसिखियों का ध्यान रखते हुए प्रमुख आसनों ,प्राणायाम और ध्यान केंद्रित करने की प्रक्रिया इत्यादि का अभ्यास किया गया । विश्व दूध दिवस होने के अवसर पर आज योग करने के बाद सभी छात्रों ने दुध पीकर यह शपथ लिया कि हम प्रतिदिन दूध का सेवन करेंगे।राष्ट्रीय सेवा योजना,रामानुजन कॉलेज के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. आलोक रंजन पांडेय ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि हम सबको सुबह या शाम में योग करना चाहिए।योग से ही हम निरोग रह  सकते हैं।अंत में सभी का धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि हम ऐसे प्रोग्राम निरंतर करते रहेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में तरसेम ,अंकित ,तान्या, रूपेश ,सृजन, अविका, निशांत, कृतांक और पूरी एनएसएस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

मन्नू भंडारी की पहली कहानी : मैं हार गई

जब कवि सम्मेलन समाप्त हुआ तो सारा हॉल हंसी-कहकहों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था| शायद मैं एक ऐसी थी, जिसका रोम-रोम क्रोध से जल रहा था| उस सम्मेलन की अंतिम कविता थी 'बेटे का भविष्य'| उसका सारांश कुछ इस प्रकार था, एक पिता अपने बेटे के भविष्य का अनुमान लगाने के लिए उसके कमरे में एक अभिनेत्री की तस्वीर, एक शराब की बोतल और एक प्रति गीता की रख देता है और स्वयं छिपकर खड़ा हो जाता है| बेटा आता है और सबसे पहले अभिनेत्री की तस्वीर को उठाता है| उसकी बाछे खिल जाती हैं| बड़ी हसरत से उसे वह सीने से लगाता है, चूमता है और रख देता है| उसके बाद शराब की बोतल से दो-चार घूंट पीता है| थोड़ी देर बाद मुंह पर अत्यंत गंभीरता के भाव लाकर, बगल में गीता दबाए वह बाहर निकलता है| बाप बेटे की यह करतूत देखकर उसके भविष्य की घोषणा करता है, "यह साला तो आजकल का नेता बनेगा!" कवि महोदय ने यह पंक्ति पढ़ी ही थी कि हॉल के एक कोने से दूसरे कोने तक हंसी की लहर दौड़ गई| पर नेता की ऐसी फजीहत देकर मेरे तो तन-बदन में आग लग गई| साथ आए हुए मित्र ने व्यंग्य करते हुए कहा, "क्यों तुम्ह...