Skip to main content

विवेकानंद कॉलेज के 12 साथियों की ज्वाइनिंग को लेकर डुटा का हल्ला बोल


दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने आज बुधवार, 2 जून को विवेकानंद कॉलेज में एडहॉक साथियों की ज्वाइनिंग और वहां की कार्यवाहक प्राचार्या को हटाने को लेकर दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति से न्याय मांगते हुए 'हल्ला बोल' रखा था।कोरोना की महामारी के कारण शिक्षकों ने अपने-अपने घर पर सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक  हाथों में विवेकानंद कॉलेज के  12 एडहॉक साथियों की ज्वाइनिंग और प्राचार्या को हटाने का पोस्टर लेकर बैठे थे सभी ने उसे सोशल मीडिया पर साझा भी किया। 

डूटा उपाध्यक्ष डॉ. आलोक रंजन पांडेय ने बताया की विवेकानंदकॉलेज दिल्ली जो कि दिल्ली सरकार के कुछ अनुदान से चलने वाला महाविद्यालय हैं, जहां के चेयरमैन भी दिल्ली सरकार से नामित व्यक्ति हैं को यथाशीघ्र इन 12 साथियों को ज्वाइनिंग कराने की व्यवस्था करनी चाहिए। जैसा कि कॉलेज की गवर्निंग बॉडी की मीटिंग में एक प्राचार्या को छोड़कर सभी सदस्यों ने एकमत से उनकी ज्वाइनिंग कराने का फैसला लिया था। इस फैसले के लगभग एक सप्ताह बाद भी अभी तक उसपर कुछ कार्रवाई नहीं हुई है, जो चेयरमैन की नीयत पर सवाल उठाता है। ऐसा कैसे हो सकता है एक अकेली प्राचार्या उन 12 साथियों को ज्वाइनिंग। न होने दे। हमने पहले भी इस बात को लेकर आंदोलन किया था। यह प्राचार्या हमेशा से ही नियमों को ताक पर रखकर काम करती रही हैं। नियम के हिसाब से उन्हें कॉलेज प्राचार्या का पद खुद ही छोड़ देना चाहिए था। डुटा के संयुक्त सचिव प्रेमचंद ने 12 साथियों की ज्वाइनिंग के साथ-साथ तानाशाह प्राचार्या को हटाने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति और चेयरमैन से आग्रह किया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि इस महामारी में किसी भी शिक्षक को हटाना अमानवीयता है जबकि इन 12 शिक्षकों में से कुछ साथी कोरोना के भी शिकार हुए हैं। यदि दिल्ली सरकार के सीएम और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति न्याय नहीं देते हैं तो मजबूरन हम शिक्षकों को अपनी अस्मिता को बचाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा। आज के इस हल्ला बोल धरने में डुटा के अध्यक्ष राजीब रे, पूर्व डुटा अध्यक्ष आदित्य नारायण मिश्र, डुटा सचिव राजिंदर सिंह, डुटा कोषाध्यक्ष आभा देव के साथ-साथ राजेश झा, अमित सिंह, आनंद प्रकाश, नीरज मिश्रा, अंजू जैन, राहुल कुमार ,सुनील शर्मा, वी एस दीक्षित, रविकांत, हंसराज सुमन, मनोज कुमार, अनिल शर्मा, हिमांशु सिंह , अभिषेक जायसवाल, अनुज कुशवाहा, अभिषेक जायसवाल, कपिला मल्लाह, हिमांशु सिंह,अवधेश कुशवाहा, ईश्वर दत्त, डॉ. संगीता, सर्वेंद्र कुमार, सुधांशु कुमार, चंद्रमोहन नेगी आदि ने हिस्सा लिया।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

मन्नू भंडारी की पहली कहानी : मैं हार गई

जब कवि सम्मेलन समाप्त हुआ तो सारा हॉल हंसी-कहकहों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था| शायद मैं एक ऐसी थी, जिसका रोम-रोम क्रोध से जल रहा था| उस सम्मेलन की अंतिम कविता थी 'बेटे का भविष्य'| उसका सारांश कुछ इस प्रकार था, एक पिता अपने बेटे के भविष्य का अनुमान लगाने के लिए उसके कमरे में एक अभिनेत्री की तस्वीर, एक शराब की बोतल और एक प्रति गीता की रख देता है और स्वयं छिपकर खड़ा हो जाता है| बेटा आता है और सबसे पहले अभिनेत्री की तस्वीर को उठाता है| उसकी बाछे खिल जाती हैं| बड़ी हसरत से उसे वह सीने से लगाता है, चूमता है और रख देता है| उसके बाद शराब की बोतल से दो-चार घूंट पीता है| थोड़ी देर बाद मुंह पर अत्यंत गंभीरता के भाव लाकर, बगल में गीता दबाए वह बाहर निकलता है| बाप बेटे की यह करतूत देखकर उसके भविष्य की घोषणा करता है, "यह साला तो आजकल का नेता बनेगा!" कवि महोदय ने यह पंक्ति पढ़ी ही थी कि हॉल के एक कोने से दूसरे कोने तक हंसी की लहर दौड़ गई| पर नेता की ऐसी फजीहत देकर मेरे तो तन-बदन में आग लग गई| साथ आए हुए मित्र ने व्यंग्य करते हुए कहा, "क्यों तुम्ह...