Skip to main content

50 साल पहले हुआ था सबसे बड़ा बैंक घोटाला


संसद मार्ग पर स्टेट बैंक की बिल्डिंग गवाह है आधी सदी पहले 24 मई 1971 को हुए देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले की।
उस दिन सुबह 10 बजे तक स्टेट बैंक के चीफ कैशियर वेद प्रकाश मल्होत्रा जी बैंक आ गए थे। उनके आने के कुछ समय बाद बैंक में 60 लाख रुपये का घोटाला हुआ।


वो किसका फ़ोन था ?
मल्होत्रा के पास करीब 11 बजे एक फ़ोन आया, दूसरी तरफ बोलने वाले ने खुद का नाम पीएन हक्सर बताया।
उसने कहा की वह प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का प्रधान सचिव बोल रहा है और बांग्लादेश के एक सीक्रेट मिशन के लिए फौरन 60 लाख रुपये चाहिए, इसके बाद उस शख्स ने कहा इंदिरा गांधी से बात कर लो। अब इंदिरा गांधी की आवाज़ में वही कहा गया जो पहले हक्सर कहे चुके थे। मल्होत्रा जी को निर्देश दिया गया कि 60 लाख रुपये उस शख्स को सौंप दें जो 'बांग्लादेश के बाबू' कोड वर्ड कहे।


कहाँ दिए 60 लाख़
मल्होत्रा ने इस संक्षिप्त बातचीत के बाद अपने डिप्टी चीफ कैशियर आरसी बत्रा और अन्य कुछ स्टाफ को अपने पास बुलाया और उनसे 60 लाख रुपये के बंडल बनवाए।
लिखित औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मल्होत्रा जी दफ्तर की कार से सरदार पटेल मार्ग गए, उनके साथ एक सहयोगी भी था।
वहाँ एक शख्स ने वही कोड़ वर्ड बोला। मल्होत्रा ने उसे पैसों से भरा बैग दे दिया। शख्स ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास से रसीद लेने को कहा। मल्होत्रा जी ने वहां पहुंच कर हक्सर से सम्पर्क किया। हक्सर ने कहा कि उन्होंने कोई फ़ोन किया ही नही था।

संसद मार्ग पुलिस थाना
मल्होत्रा और उनके सहयोगी तुरंत संसद मार्ग थाने पहुंचे, वहाँ सहायक पुलिस अधीक्षक डी के कश्यप और इंस्पेक्टर हरि देव के समक्ष रिपोर्ट लिखवाई। कश्यप और उनकी टीम ने रुपये लेने वाले और नकली आवाज निकालने वाले व्यक्ति रुस्तम सोहराब नागरवाला को गिरफ्तार किया। 1972 में संदेहास्पद स्थितियों में उसकी मृत्यु हो गई। मामला रफा दफा कर दिया गया। परिणाम कुछ नहीं निकला।

नागरवाला नामक जिस व्यक्ति ने वह बड़ी रकम निकाली उसको लेकर आज तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। शुरू में उसे एक शातिर अपराधी माना गया परन्तु धीरे-धीरे संदेह की सुई श्रीमती गांधी और उनसे जुड़े कुछ निकटस्थों की तरफ भी घूमने लगी। जांच शुरू हुई और लंबी खिंची। उस दौरान नागरवाला, बैंक प्रबंधक तथा कुछ अन्य गवाहों की मौत एक के बाद एक होती गई। कोई ट्रक से कुचल गया तो कोई घर में संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। उस कांड को पांच दशक हो गये परन्तु आज तक कोई नहीं जान सका की वास्तविकता थी क्या?

                     रिपोर्ट ~ नीलाक्ष वत्स 

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

सरकार के आगे झुकी ट्विटर ; नियुक्त किया अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी

सरकार के आगे आखिरकार ट्विटर झुक गई है। माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत के लिए अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त कर लिया है। जल्द ही अधिकारी का ब्यौरा सीधे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा। ट्विटर ने सरकार की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया है। हाल में सरकार ने कंपनी को दिए नोटिस में कहा था कि उसे नियमों के अनुपालन का आखिरी मौका दिया जाता है। उसे तत्काल नियमों का अनुपालन करना है। अगर वह इसमें फेल होती है, तो उसे आईटी कानून के तहत दायित्व से जो छूट मिली है, वह वापस ले ली जाएगी। इसके साथ ही उसे आईटी कानून और अन्य दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। इसके बाद ट्विटर ने पिछले हफ्ते सरकार को पत्र लिखकर भरोसा दिया था कि वह नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के अनुरूप मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति करने के अंतिम चरण में है। सरकार को एक हफ्ते के भीतर अतिरिक्त ब्यौरा दे दिया जाएगा। मंगलवार को ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी नए दिशानिर्देशों का पालन करने की हर कोशिश कर रही है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को प्रक्रिया के...