Skip to main content

दिल्ली में लगा एक हफ्ते का सम्पूर्ण लॉकडाउन


देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं और कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। राजधानी दिल्ली में पूर्ण लॉकडाउन आज यानी 19 April रात 10 बजे से शुरू होगा और अगले सोमवार यानी 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को कोरोना वायरस के हालात को लेकर एक बैठक की, जिसमें लॉकडाउन को लेकर फैसला किया गया।

बैठक के बाद  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने कहा कि 'दिल्ली के अंदर कोरोना की स्थिति काफी गंभीर है, रोजाना ज्यादा केस आने के बाद दिल्ली में बेड और ऑक्सीजन की काफी कमी हो रही है। इसके लिए हमने केंद्र सरकार से मदद मांगी है'। उन्होंने कहा कि इस समय दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था अपनी सीमा पर पहुंच गई है।


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं चलती रहेंगी। इस दौरान शादियों के लिए लोगों को ई-पास दिया जाएगा, हालांकि कार्यक्रम में सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा, 'आवश्यक सेवाओं के अलावा फूड और मेडिकल सर्विस जारी रहेंगी। इसको लेकर जल्द ही एक विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा।'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से दिल्ली छोड़कर ना जाने की अपील की। उन्होंने कहा, 'पिछली बार जब लॉकडाउन लगाया गया था, बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घर जाने लगे थे. मेरी आप सभी से अपील है कि आप दिल्ली छोड़कर ना जाएं. आपका ख्याल राज्य सरकार रखेगी.'

ध्यान रहे कि दिल्ली में रविवार को 25,462 नए कोरोना मरीज सामने आए जबकि 161 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 29.74 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यानी, हर 100 सैंपल की जांच में करीब 30 सैंपल पॉजिटिव मिल रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि पॉजिटिविटी रेट 5% के ऊपर चला जाना चिंता की बात है। दिल्ली में तो यह सीमा 5 गुना ज्यादा हो गई है।

                   रिपोर्ट - नीलाक्ष वत्स

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

सरकार के आगे झुकी ट्विटर ; नियुक्त किया अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी

सरकार के आगे आखिरकार ट्विटर झुक गई है। माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत के लिए अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त कर लिया है। जल्द ही अधिकारी का ब्यौरा सीधे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा। ट्विटर ने सरकार की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया है। हाल में सरकार ने कंपनी को दिए नोटिस में कहा था कि उसे नियमों के अनुपालन का आखिरी मौका दिया जाता है। उसे तत्काल नियमों का अनुपालन करना है। अगर वह इसमें फेल होती है, तो उसे आईटी कानून के तहत दायित्व से जो छूट मिली है, वह वापस ले ली जाएगी। इसके साथ ही उसे आईटी कानून और अन्य दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। इसके बाद ट्विटर ने पिछले हफ्ते सरकार को पत्र लिखकर भरोसा दिया था कि वह नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के अनुरूप मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति करने के अंतिम चरण में है। सरकार को एक हफ्ते के भीतर अतिरिक्त ब्यौरा दे दिया जाएगा। मंगलवार को ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी नए दिशानिर्देशों का पालन करने की हर कोशिश कर रही है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को प्रक्रिया के...