Skip to main content

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना, रामानुजन कॉलेज द्वारा महिला काव्य संगोष्ठी का आयोजन

रामानुजन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की एनएसएस शाखा और विश्व हिंदी संगठन, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें देश भर से कई कवयित्रियों ने अपनी भागीदारी की। 

कार्यक्रम की शुरूआत  में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस. पी. अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान में आज स्त्री शक्ति सबसे आगे है। उन्होंने आगे कहा कि अब वह समय दूर नहीं है जब महिलाएं न केवल शहर अपितु गांव की महिलाएं भी अपनी प्रतिभा, लगन और मेहनत से समाज को एक नई दिशा प्रदान करेंगी। इसके बाद विधिवत काव्य गोष्ठी की शुरुआत हुई जिसमें सबसे पहले गुजरात की डॉ सुशीला व्यास ने कुमार अंबुज की कविता 'एक स्त्री पर कीजिए विश्वास' सुना कर की। उन्होंने स्वानंद किरकिरे का गीत ओ री चिरैया भी प्रस्तुत किया जिसने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय हिंदी निदेशालय की सहायक निदेशक डॉ नूतन शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि स्त्रियां और कविता एक जैसी होती हैं। दोनों ही मनुष्यता की पहचान होती हैं। उन्होंने एक लड़की थी, कुछ सपने उसकी आंखों में तैरा करते थे सुनाकर अपने वक्तव्य को समाप्त किया।

बैंगलुरू से जुड़ीं डॉ. कोयल विश्वास ने अपनी कविता 'नई सोच' को श्रोताओं के लिए प्रस्तुत किया। उन्होंने यह भी कहा कि बेटियां घर की खूबसूरती होती हैं। इसके बाद नारी तुम्हें सलाम  शीर्षक से भी एक कविता उन्होंने सुनाई। 

कानपुर, यूपी से डॉ गरिमा जैन जुड़ीं जिन्होंने नारी शक्ति की गौरव गाथा का गुणगान किया। अपनी कविताओं में उन्होंने नारी के अंतर्मन द्वंद को प्रस्तुत किया। जौनपुर, यूपी से डॉ पूनम श्रीवास्तव ने अपनी कविता धरा की व्यथा क्या है सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध किया। डॉ आरती पाठक ने छत्तीसगढ़ से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और अपनी स्वरचित कविता बोये जाते हैं बेटे, उग जाती हैं बेटियां प्रस्तुत की जो कि अत्यंत मार्मिक रही। इसके बाद उन्होंने नारी अधिकारों से संबंधित कविता का पाठ भी किया।
डॉ  वसुंधरा जाधव ने मोनिका सिंह की कविता लड़कियों की जिंदगी आसान नहीं होती को अपनी आवाज में प्रस्तुत किया ।केरल से डॉ अनूरोज टी जे ने शिरकत की और प्रसिद्ध कवयित्री अनामिका की कविता को श्रोताओं के सामने रखा। डॉ नीलू सिंह ने जुड़ कर नारी के अनेक रूपों को कविता में गूंथा। डॉ छवि ने मैं मानवता की पुण्य देह शीर्षक कविता प्रस्तुत की। 

प्रज्ञा, प्रीति, स्वाति, सोनम, धृति, हर्षिता, आदि विद्यार्थियों ने भी अपनी कविताएं सुनाकर कार्यक्रम को सफल बनाया एवं सफलतम संचालन का दायित्व प्रज्ञा, आर्या और जान्हवी त्रिपाठी ने निभाया। 

अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए रामानुजन महाविद्यालय के एन एस एस संयोजक एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आलोक रंजन पांडेय ने सफल कार्यक्रम की सभी को बधाई दी एवं महिला दिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। उन्होंने देश भर से शामिल सभी महिला कवयित्रियों एवम प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि आज की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब सभी स्त्रियां अपनी चुप्पी तोड़ उठ खड़ी होंगी उन जुल्मों के खिलाफ जो आज तक उन्हें पीछे धकेलते आए हैं।इस कार्यक्रम की सफलता में सृजन, तरसेम, अंकित, अविका आदि के साथ मीडिया पार्टनर फोकस न्यूज का विशेष योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

सरकार के आगे झुकी ट्विटर ; नियुक्त किया अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी

सरकार के आगे आखिरकार ट्विटर झुक गई है। माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत के लिए अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त कर लिया है। जल्द ही अधिकारी का ब्यौरा सीधे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा। ट्विटर ने सरकार की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया है। हाल में सरकार ने कंपनी को दिए नोटिस में कहा था कि उसे नियमों के अनुपालन का आखिरी मौका दिया जाता है। उसे तत्काल नियमों का अनुपालन करना है। अगर वह इसमें फेल होती है, तो उसे आईटी कानून के तहत दायित्व से जो छूट मिली है, वह वापस ले ली जाएगी। इसके साथ ही उसे आईटी कानून और अन्य दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। इसके बाद ट्विटर ने पिछले हफ्ते सरकार को पत्र लिखकर भरोसा दिया था कि वह नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के अनुरूप मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति करने के अंतिम चरण में है। सरकार को एक हफ्ते के भीतर अतिरिक्त ब्यौरा दे दिया जाएगा। मंगलवार को ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी नए दिशानिर्देशों का पालन करने की हर कोशिश कर रही है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को प्रक्रिया के...