गुडगाँव निवासी आशुतोष ने MR INDIA PLUS ब्यूटी पेजेंट का ख़िताब जीत कर न केवल पूरे गुड़गाँव को बल्कि भारत के मानवीय जज्बे को गौरवान्वित किया है। PLUS SIZE के लिए ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन भारत में पहली बार एम अस ब्यूटी पेजेंट द्वारा 28 फरवरी 2021 को दिल्ली ग्लिट्स वेस्टन इन हॉल में किया गया। यह प्रतियोगिता कई चरणों में पूर्ण हुई। मेगा फाइनल में 10 प्रतिभागियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा में सब को पछाड़ कर आशुतोष ने यह ख़िताब प्राप्त किय। सब से अचभिंत करने वाली बात यह है कि आशुतोष जन्म से ही सुनने में असमर्थ है लेकिन इन विपरीत परिस्थयों में भी उसने कठिन परिश्रम और अथक प्रयासों से हंसराज कॉलेज, दिल्ली से बी कॉम (होनोर्स) और आईआईएम लखनऊ से MBA की डिग्री प्राप्त की और इस समय वह इंडसइंड बैंक में एसोसिएट मैनेजर कि पद पर कार्यरत है। उसका विश्वास कि "Nothing Is Impossible " उसको हर परिस्थिति में विजेता बनने में सहायक होता है। आशुतोष जैसी सोच और कभी न हारने कि जिद हमें अपने दैनिक जीवन की कठिनाइयों से न सिर्फ लड़ने की प्रेरणा देती हैं, अपितु हमारे हर उस डर को, झीझक को, एक आत्मविश्वास के साथ करके देखने और जीतने की भी उम्मीद देती है। जब जब आप अपने हूनर शक करें, आशुतोष की ये कहानी आपकी लिए एक रौशनी की किरण सी ही होगी, और हाँ; Nothing Is Impossible
राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक,सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों को लेकर जनता तक पहुँचने की सकारात्मक कोशिश है "लोकबात"। कोशिश होगी कि हर खबर के तह तक पहुंचा जाए क्योंकि हम जन की बात जन तक लेकर जाना चाहते हैं। "Lokbaat" is a positive endeavor to arrive at people in general about political, financial, social and different exercises. Endeavors will be made to make quick work of each news since we need to take the question of individuals to individuals.
Comments
Post a Comment