Skip to main content

सोने 22% की गिरावट के साथ 11 महीनों के निचले स्तर पर, जानिए अभी और कितना होगा सस्ता


सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अब सोने के दाम लगभग 11 महीने के निचले पर स्तर आ चुके हैं। सोने ने पिछले साल अगस्त में 57,000 के उच्चतम स्तर को छुआ था, लेकिन अब सोना 22 फीसदी की गिरावट के साथ 12,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। ऐसे में सवाल ये है कि अभी सोना और गिरेगा या अब इसमें तेजी देखने को मिलेगी। एक्सपर्ट का कहना है कि वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण में सुधार के कारण सोने की कीमतों में कमी आई है।

एक्सपर्ट का मानना ​​है कि सोने की कीमतों का कमजोर होना शायद लंबे समय के लिए ना हो। डॉलर में कमजोरी, बढ़ती मुद्रास्फीति के दबाव और मौद्रिक विस्तार का सोने की कीमत पर सीधा असर पड़ा है।

एनालिस्ट मान रहे हैं कि सोने में अभी और गिरावट आएगी। माना जा रहा है कि सोना 1500 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है, जिसके बाद इसमें स्थिरता दिखेगी। यानी इस हिसाब से भारतीय रुपयों में देखा जाए तो सोना 40000 हजार से नीचे आ सकता है।

इसलिए कम हो रहे सोने के दाम
क्वांटम म्यूचुअल फंड के सीनियर फंड मैनेजर चिराग मेहता का कहना है कि अतिरिक्त खर्च के कारण वास्तविक अर्थव्यवस्था में अधिक पैसा फंसने के साथ, मजबूत बाजार मुद्रास्फीति की उम्मीद और डॉलर के डाउनट्रेंड के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आने वाले हफ्तों में गोल्ड की कीमत में कुछ सकारात्मकता देखी जा सकती है।
दुनिया भर के निवेशक अमेरिकी बॉन्ड में भारी निवेश करते हैं। बॉन्ड यील्ड आकर्षक होने के कारण गोल्ड में बड़े निवेशक निवेश कर रहे हैं। इसलिए इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड में निवेश घटा है और यही इसकी कीमतें कम होने की भी बड़ी वजह है। इसके अलावा डॉलर की मजबूती ने भी गोल्ड की मांग घटाई है। क्योंकि दूसरी करेंसी धारकों के लिए डॉलर में गोल्ड खरीदना महंगा पड़ता है।

निवेश करें या ना?

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल AMC के प्रोडक्ट डेवलपमेंट एंड स्ट्रेटेजी हेड चिंतन हरिया कहते हैं, निवेशक के सोने में निवेश करने का ये अच्छा समय है। पिछले साल भी सोने का रिटर्न करीब 25 फीसदी रहा था। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना अभी भी निवेश के लिए बेहद सुरक्षित और अच्छा विकल्प है, जिसमें शानदार रिटर्न मिलता है। हालांकि, विशेषज्ञ मान रहे हैं कि सोना 40 हजार के लेवल के नीचे भी जा सकता है, तो आप कुछ दिन और रुक सकते हैं।

(लेखक - नीलाक्ष वत्स)

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

मन्नू भंडारी की पहली कहानी : मैं हार गई

जब कवि सम्मेलन समाप्त हुआ तो सारा हॉल हंसी-कहकहों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था| शायद मैं एक ऐसी थी, जिसका रोम-रोम क्रोध से जल रहा था| उस सम्मेलन की अंतिम कविता थी 'बेटे का भविष्य'| उसका सारांश कुछ इस प्रकार था, एक पिता अपने बेटे के भविष्य का अनुमान लगाने के लिए उसके कमरे में एक अभिनेत्री की तस्वीर, एक शराब की बोतल और एक प्रति गीता की रख देता है और स्वयं छिपकर खड़ा हो जाता है| बेटा आता है और सबसे पहले अभिनेत्री की तस्वीर को उठाता है| उसकी बाछे खिल जाती हैं| बड़ी हसरत से उसे वह सीने से लगाता है, चूमता है और रख देता है| उसके बाद शराब की बोतल से दो-चार घूंट पीता है| थोड़ी देर बाद मुंह पर अत्यंत गंभीरता के भाव लाकर, बगल में गीता दबाए वह बाहर निकलता है| बाप बेटे की यह करतूत देखकर उसके भविष्य की घोषणा करता है, "यह साला तो आजकल का नेता बनेगा!" कवि महोदय ने यह पंक्ति पढ़ी ही थी कि हॉल के एक कोने से दूसरे कोने तक हंसी की लहर दौड़ गई| पर नेता की ऐसी फजीहत देकर मेरे तो तन-बदन में आग लग गई| साथ आए हुए मित्र ने व्यंग्य करते हुए कहा, "क्यों तुम्ह...