Skip to main content

SPM कॉलेज में एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल डेडीकेशन अवॉर्ड 2021 संपन्न

द्वितीय डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम नेशनल डेडिकेशन अवार्ड 2021, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज के सभागार में सम्पन्न हुआ । इस बार यह अवॉर्ड कोरोना काल में साहस और सेवा का परिचय देने वाले वॉरियर्स को समर्पित था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। महाविद्यालय की छात्राओं ने योगा प्रदर्शन की एक सुंदर प्रस्तुति पेश की जिसने सबका मन मोह लिया। अलग अलग क्षेत्र में अपना योगदान करने वाले लोगों के लिए यह अवॉर्ड पिछले साल से आयोजित किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ साधना शर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। 

मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवक के नेशनल एक्जीक्यूटिव डॉ इंद्रेश कुमार जी आमंत्रित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ इंद्रेश कुमार जी ने कोरोना से लड़ाई में भारत के योगदान और कोरोना दवाई के विदेशों में वितरण की कार्यशील की प्रसंशा की । उन्होंने कलाम की विचारधारा का उल्लेख करते हुए कहा कि  जो लोग विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला करने की क्षमता रखते हैं वही इतिहास का निर्माण करते हैं। यह अवार्ड कोरोना वारियर्स को उनकी मेहनत , कार्य क्षमता और समाज के प्रति निष्ठा समर्पण को देखते हुए माननीय जूरी मेंबर्स  डॉ.डी. एस. गुंजियाल , डॉ साधना शर्मा , श्री अकरम साह , श्री विवेक चौहान और सुश्री रुचि चड्ढा द्वारा चयनित किये गए । प्रबंधन में डॉ. संजीव कुमार तिवारी और कला संस्कृति के क्षेत्र में श्री रितुराज पांडेय को सम्मानित किया गया । चिकित्सा क्षेत्र में डॉ.आनंद कुमार सिंह , नर्सिग में गिल्डा जोश , पुलिस में संजय कुमार पांडेय, शिक्षाविद में प्रो. सविता रॉय को पुरुस्कार प्राप्त हुआ। धन्यवाद ज्ञापन अंजू जैन ने किया।इस कार्यक्रम के संचालन में डॉ. साधना शर्मा , प्राचार्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज के विशेष प्रयासों की सराहना की गई । कार्यक्रम की सफलता में डॉ. मुकेश अग्रवाल, अनेक गोयल, डॉ. सुनीता अरोड़ा, प्रीति, विनीत, अनिल, विपिन शर्मा और सुधा पांडेय का विशेष योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

सरकार के आगे झुकी ट्विटर ; नियुक्त किया अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी

सरकार के आगे आखिरकार ट्विटर झुक गई है। माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत के लिए अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त कर लिया है। जल्द ही अधिकारी का ब्यौरा सीधे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा। ट्विटर ने सरकार की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया है। हाल में सरकार ने कंपनी को दिए नोटिस में कहा था कि उसे नियमों के अनुपालन का आखिरी मौका दिया जाता है। उसे तत्काल नियमों का अनुपालन करना है। अगर वह इसमें फेल होती है, तो उसे आईटी कानून के तहत दायित्व से जो छूट मिली है, वह वापस ले ली जाएगी। इसके साथ ही उसे आईटी कानून और अन्य दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। इसके बाद ट्विटर ने पिछले हफ्ते सरकार को पत्र लिखकर भरोसा दिया था कि वह नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के अनुरूप मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति करने के अंतिम चरण में है। सरकार को एक हफ्ते के भीतर अतिरिक्त ब्यौरा दे दिया जाएगा। मंगलवार को ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी नए दिशानिर्देशों का पालन करने की हर कोशिश कर रही है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को प्रक्रिया के...