Skip to main content

दिल्ली में बिना HSRP के वाहनों पर 5500/- रुपये का जुर्माना


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस 15 दिसंबर से उन चार पहिया वाहनों के चालान काटेगी जिनकी गाड़ी पर 'हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट' और 'कलर कोडेड स्टीकर' नही लगे होंगे।

दिल्ली में 'हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट' (HSRP) और 'कलर कोडेड स्‍टीकर्स' को लेकर सख्‍ती बढ़ गई है। परिवहन विभाग ने मंगलवार से नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टीकर के बिना गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू करने का फैसला कर दिया है। हालांकि अभी यह सीमित अभियान होगा और दिल्ली के कुछ इलाकों में ही शुरू किया जाएगा। इसमें केवल चार पहिया गाड़ियों (प्राइवेट कार, कमर्शल गाड़ी) पर ही विभाग की नजर रहेगी। स्कूटर, मोटरसाइकल समेत टू वीलर्स को इस अभियान में फिलहाल छूट दी जाएगी। यह खास तौर पर देखा जाएगा कि कार पर स्टीकर है या नहीं? बिना कलर कोडेड स्टीकर और एचएसआरपी के गाड़ी चलाने वालों पर 5500 रुपये तक का फाइन किया जा सकता है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बड़ी एनफोर्समेंट ड्राइव कब से शुरू होगी, इस बारे में अभी फैसला लिया जाना बाकी है।

नौ टीमें बनीं, हर जिले में जाएंगी
परिवहन विभाग के स्पेशल कमिश्नर के. के. दहिया ने बताया कि इस अभियान को प्री- एनफोर्समेंट ड्राइव भी कह सकते हैं क्योंकि यह बहुत सीमित अभियान होगा। विभाग की 9 टीमें बनाई गई हैं और 9 डिस्ट्रिक्ट में 1-1 टीम जाएगी। एक- एक एरिया में ही अभी एक्शन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए लोगों को जागरूक करना भी एक मकसद है क्योंकि अब परिवहन विभाग ने नंबर प्लेट व कलर कोडेड स्टीकर को लगवाने की प्रक्रिया बहुत आसान कर दी है।


तीसरे स्‍टीकर से होती है ईंधन की पहचान

कार पर दो नंबर प्लेट के अलावा विंड स्क्रीन पर एक तीसरा स्टीकर लगता है। स्टीकर को थर्ड रजिस्ट्रेशन प्लेट भी कहते हैं| इससे पहचान होती है कि गाड़ी कौन से ईंधन से चलती है। जैसे अगर डीजल गाड़ी है तो ओरेंज स्टीकर होगा। पेट्रोल या सीएनजी से चलने वाली गाड़ी है तो लाइट ब्लू स्टीकर होगा और इसी तरह से इलेक्ट्रिक वीकल है तो ग्रे कलर का स्टीकर होगा। इस कलर कोडेड स्टीकर पर रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन और गाड़ी का चेसिस नंबर होगा। अभी दिल्ली में करीब 35 से 40 लाख गाड़ियों पर HSRP नंबर प्लेट या कलर स्टीकर नहीं है। पिछले दो साल में करीब चार लाख पुरानी गाड़ियों में एचएसआरपी लगाई जा चुकी है लेकिन अभी भी माना जा रहा है कि 27 से 30 लाख पुरानी गाड़ियों में एचएसआरपी लगाया जाना बाकी है।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

मन्नू भंडारी की पहली कहानी : मैं हार गई

जब कवि सम्मेलन समाप्त हुआ तो सारा हॉल हंसी-कहकहों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था| शायद मैं एक ऐसी थी, जिसका रोम-रोम क्रोध से जल रहा था| उस सम्मेलन की अंतिम कविता थी 'बेटे का भविष्य'| उसका सारांश कुछ इस प्रकार था, एक पिता अपने बेटे के भविष्य का अनुमान लगाने के लिए उसके कमरे में एक अभिनेत्री की तस्वीर, एक शराब की बोतल और एक प्रति गीता की रख देता है और स्वयं छिपकर खड़ा हो जाता है| बेटा आता है और सबसे पहले अभिनेत्री की तस्वीर को उठाता है| उसकी बाछे खिल जाती हैं| बड़ी हसरत से उसे वह सीने से लगाता है, चूमता है और रख देता है| उसके बाद शराब की बोतल से दो-चार घूंट पीता है| थोड़ी देर बाद मुंह पर अत्यंत गंभीरता के भाव लाकर, बगल में गीता दबाए वह बाहर निकलता है| बाप बेटे की यह करतूत देखकर उसके भविष्य की घोषणा करता है, "यह साला तो आजकल का नेता बनेगा!" कवि महोदय ने यह पंक्ति पढ़ी ही थी कि हॉल के एक कोने से दूसरे कोने तक हंसी की लहर दौड़ गई| पर नेता की ऐसी फजीहत देकर मेरे तो तन-बदन में आग लग गई| साथ आए हुए मित्र ने व्यंग्य करते हुए कहा, "क्यों तुम्ह...