Skip to main content

जीवन विलय नहीं लय है: अखिलेंद्र मिश्र

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पंडित मदनमोहन मालवीय राष्ट्रीय शिक्षक एवं शिक्षण मिशन, शिक्षण अध्ययन केंद्र, रामानुजन कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज,दिल्ली विश्वविद्यालय,आरमापुर पी.जी. कॉलेज, कानपुर और माउंट कार्मेल कॉलेज, बेंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में पाक्षिक संकाय समवर्धन कार्यक्रम के तीसरे दिन के द्वितीय सत्र में रामानुजन महाविद्यालय के हिंदी विभाग के डाॅ. आलोक रंजन पांडेय ने अपने वक्तव्य से सबको प्रभावित किया। उन्होंने 'तकनीक का हिंदी में व्यावहारिक प्रयोग' पर प्रयोगात्मक व्याख्यान दिया । उन्होंने तकनीक का महत्व बताते हुए अध्ययन - अध्यापन में इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहि कि आज हम जिस परिवेश में जी रहे हैं उसमें ज्ञान के साथ तकनीकी के सामंजस्य से यदि हम अपने विद्यार्थियों को शिक्षा मनोरंजक तरीके से दें तो न केवल उन्हें अपने विषय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी अपितु वे अपना ध्यान भी शिक्षा की ओर लगाएंगे। उन्होंने आगे  बताया कि अब नए तकनीक के माध्यम से न केवल सूचनाओं को एक दूसरे के पास यथाशीघ्र भेज सकते हैं अपितु अपने हिसाब से परिवर्तित भी कर सकते हैं, उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह बोल कर हम टाइप कर सकते हैं।

कार्यक्रम के सत्र में प्रसिद्ध सिने अभिनेता  और साहित्यविद् अखिलेंद्र मिश्र जी ने अपने अद्भुत व्याख्यान से सबको सम्मोहित कर लिया। उन्होंने वर्तमान परिदृश्य में भाषा, साहित्य और दर्शन विषय पर ओजपूर्ण एवं सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया । उन्होंने साहित्य का अर्थ बताते हुए उसे मानव जीवन से जोड़ा, उनके अनुसार साहित्य ही जीवन का रस है । उन्होंने कहा कि व्यक्ति को साहित्य जानने की आवश्यकता है। उन्होंने साहित्य के भौतिक रूप के साथ - साथ आतंरिक रूप को भी स्पष्ट किया। उन्होंने मनुष्य की संरचना पर बात करते हुए मानव मन को अध्यात्म से जोड़ने की ओर प्रेरित किया । उन्होंने दर्शन की परिभाषा देते हुए उसकी जरूरत को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि जीवन विलय नहीं लय है, जीवन को संगीत मानकर रहेंगे तो  सारी समस्याएं खुद ब खुद समाप्त हो जाएंगी।अपनी सहज भाषा में उन्होंने साहित्य, भाषा और दर्शन को एक नई दृष्टि प्रदान की।

Comments

  1. बहुत अच्छा सत्र रहा।इसके आयोजन के लिए आयोजनकर्ता को ढेर सारी बधाई

    ReplyDelete
  2. Along with being a good actor, there was very little meeting with a good speaker and with it a lot of informative information. The conversation happens.
    Thank you sir
    Dr. Ramji Dubedi डॉ रामजी द्विवेदी
    Assistant Professor of History
    L.N.M.S College Birpur Supaul Bihar

    ReplyDelete
  3. बहुत सारगर्भित व्याख्यान,, अद्भुत जोशीला ,,सटीक जानकारी के साथ अति ज्ञानोपयोगी,,सर का साधुवाद की बहुत अच्छी जानकारी से लाभान्वित किया।
    डॉ अरविंद कुमार जोशी
    FDP48
    जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर

    ReplyDelete
  4. निश्चित रूप से आज की शिक्षा छात्र केंद्रित ही होनी चाहिए इसमें कोई संदेह नहीं रह जाता
    जहां तक साहित्य का विषय है हमेशा से ही साहित्य व्यक्ति के अंतर्मन को बाह्य पटेल पर लाता है

    ReplyDelete
  5. Excellent Talk. It was very inspiring.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

मन्नू भंडारी की पहली कहानी : मैं हार गई

जब कवि सम्मेलन समाप्त हुआ तो सारा हॉल हंसी-कहकहों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था| शायद मैं एक ऐसी थी, जिसका रोम-रोम क्रोध से जल रहा था| उस सम्मेलन की अंतिम कविता थी 'बेटे का भविष्य'| उसका सारांश कुछ इस प्रकार था, एक पिता अपने बेटे के भविष्य का अनुमान लगाने के लिए उसके कमरे में एक अभिनेत्री की तस्वीर, एक शराब की बोतल और एक प्रति गीता की रख देता है और स्वयं छिपकर खड़ा हो जाता है| बेटा आता है और सबसे पहले अभिनेत्री की तस्वीर को उठाता है| उसकी बाछे खिल जाती हैं| बड़ी हसरत से उसे वह सीने से लगाता है, चूमता है और रख देता है| उसके बाद शराब की बोतल से दो-चार घूंट पीता है| थोड़ी देर बाद मुंह पर अत्यंत गंभीरता के भाव लाकर, बगल में गीता दबाए वह बाहर निकलता है| बाप बेटे की यह करतूत देखकर उसके भविष्य की घोषणा करता है, "यह साला तो आजकल का नेता बनेगा!" कवि महोदय ने यह पंक्ति पढ़ी ही थी कि हॉल के एक कोने से दूसरे कोने तक हंसी की लहर दौड़ गई| पर नेता की ऐसी फजीहत देकर मेरे तो तन-बदन में आग लग गई| साथ आए हुए मित्र ने व्यंग्य करते हुए कहा, "क्यों तुम्ह...