Skip to main content

सुधांशु कुमार के प्रयासों से दिल्ली विश्वविद्यालय में हुआ राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का दौरा

 एएडी से जुड़े एक्टिविस्ट और निर्वाचित शिक्षक प्रतिनिधियों, अकैडमिक कॉउंसिल और एग्जीक्यूटिव कॉउंसिल के सदस्यों विशेषकर एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉ. सुधांशु कुमार के निरंतर पत्र व्यवहार और लगातार प्रयासों का नतीजा है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग ने दौरा किया है। पिछड़े वर्ग के शिक्षकों के साथ होने वाले भेदभाव, रोस्टर में गड़बड़ी और एडमिशन से लेकर नियुक्ति प्रक्रिया तक विभिन्न स्तरों पर अनियमितताओं को शिक्षक निरंतर विश्वविद्यालय तथा आयोग के स्तर पर उठाते रहे, जिनका संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने सभी सदस्यों के साथ विश्वविद्यालय पहुँच कर स्थिति का स्वयं जायजा लेने का निर्णय लिया। उम्मीद है कि इस दौरे से पिछड़े वर्ग के साथ हो रही गड़बड़ियों और भेदभाव पर रोक लगेगी तथा उन्हें न्याय मिलेगा।

ज्ञातव्य है कि UPA सरकार के समय में जब तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री स्व. अर्जुन सिंह ने सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में OBC वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था को लागू करने का फैसला लिया तो डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा के नेतृत्व में एएडी ने उसका स्वागत किया और साथ ही यह भी निश्चित करवाया कि विश्वविद्यालयों में शिक्षक-छात्रों के अनुपात में कोई बदलाव न हो तथा विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों को इसे लागू करने के लिए पर्याप्त आर्थिक संसाधन और शिक्षक मुहैया कराया जाए। उस समय डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा के नेतृत्व में और उनके प्रयासों से दिल्ली विश्वविद्यालय और इसके कॉलेजों को 4200  शिक्षक के पदों की मंजूरी मिली। लेकिन दुर्भाग्यवश आज भी इसका पूरा लाभ पिछड़ा वर्ग को नहीं मिल पाया है।
एएडी से संबद्ध शिक्षक प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से मिलकर विश्वविद्यालय तथा कॉलेजों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी एवं उस पर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने दौलतराम कॉलेज, लक्ष्मीबाई कॉलेज, श्रद्धानंद कॉलेज तथा जानकी देवी कॉलेज में आरक्षित वर्ग और विशेषकर पिछड़े वर्ग के शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय और उन्हें आरक्षित पदों के होते हुए भी बाहर निकालने की घटनाओं की जानकारी दी और उन शिक्षकों को पुनः बहाल करने का निर्देश देने का अनुरोध किया। नॉन टीचिंग की नियुक्ति जो ओबीसी सेकेंड ट्रांच की बढी हुई सीटों पर होना था वह अभी तक नहीं हुआ है। उस पोस्ट पर यथाशीघ्र नियुक्ति की मांग की। साथ ही रोस्टर बनाने में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने, लायजन ऑफिसर की नियुक्तियों में नियमों और पारदर्शिता लाने, विभिन्न कॉलेज में OBC सेल की स्थापना तथा हर साल रोस्टर वर्कशॉप आयोजित करने की मांग आयोग के समक्ष उठाई गई।

प्रतिनिधिमंडल में अकैडमिक कॉउंसिल सदस्य डॉ. सुधांशु कुमार ने आयोग के समक्ष विभिन्न कॉलेजों में गवर्निंग बॉडी के सदस्यों के मनोनयन, प्रिंसिपल की नियुक्तियों तथा विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों, जैसे रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक आदि की नियुक्त में OBC वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल डूटा उपाध्यक्ष डॉ. आलोक रंजन पांडेय और सयुंक्त सचिव डॉ. प्रेमचंद ने भी आयोग का ध्यान पिछड़े वर्ग के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की समस्याओं की ओर आकृष्ट करवाया। साथ ही उन्होंने आयोग से यह भी निवेदन किया दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे शिक्षकों को जहां पढा रहे हैं वहां उन्हें एब्जार्ब कराने की अनुशंसा की जाए। डूटा उपाध्यक्ष डॉ.आलोक रंजन पांडेय  और डॉ. प्रेमचंद ने कुलपति महोदय से मिलकर यथाशीघ्र अब्सॉर्प्शन के लिए कमिटी की भी मांग की।

Comments

  1. 2013 में जो EC RESOLUTION (64)पास हुआ उसकी जिम्मेदारी भी कोई लेगा.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

मन्नू भंडारी की पहली कहानी : मैं हार गई

जब कवि सम्मेलन समाप्त हुआ तो सारा हॉल हंसी-कहकहों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था| शायद मैं एक ऐसी थी, जिसका रोम-रोम क्रोध से जल रहा था| उस सम्मेलन की अंतिम कविता थी 'बेटे का भविष्य'| उसका सारांश कुछ इस प्रकार था, एक पिता अपने बेटे के भविष्य का अनुमान लगाने के लिए उसके कमरे में एक अभिनेत्री की तस्वीर, एक शराब की बोतल और एक प्रति गीता की रख देता है और स्वयं छिपकर खड़ा हो जाता है| बेटा आता है और सबसे पहले अभिनेत्री की तस्वीर को उठाता है| उसकी बाछे खिल जाती हैं| बड़ी हसरत से उसे वह सीने से लगाता है, चूमता है और रख देता है| उसके बाद शराब की बोतल से दो-चार घूंट पीता है| थोड़ी देर बाद मुंह पर अत्यंत गंभीरता के भाव लाकर, बगल में गीता दबाए वह बाहर निकलता है| बाप बेटे की यह करतूत देखकर उसके भविष्य की घोषणा करता है, "यह साला तो आजकल का नेता बनेगा!" कवि महोदय ने यह पंक्ति पढ़ी ही थी कि हॉल के एक कोने से दूसरे कोने तक हंसी की लहर दौड़ गई| पर नेता की ऐसी फजीहत देकर मेरे तो तन-बदन में आग लग गई| साथ आए हुए मित्र ने व्यंग्य करते हुए कहा, "क्यों तुम्ह...