Skip to main content

भाजपा का संकल्प पत्र जारी, जाने हैट्रिक के लिए क्या है मोदी की नीति



लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जीत की हैट्रिक के लिए बीजेपी ने इस बार कई बड़े वादे किए। विकसित भारत के संकल्प और मोदी की गारंटी के जरिए बीजेपी ने अपना विजन रखा। बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी की मौजूदगी में मेनिफेस्टो लॉन्च किया गया। मोदी की गारंटी की झलक बीजेपी के संकल्प पत्र में भी दिखी। 2014 में बीजेपी ने सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया। 2019 में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ बीजेपी आगे बढ़ी। 2024 में बीजेपी का चुनाव प्रचार मोदी की गारंटी के साथ चल रहा है।



- 2047 तक भारत विकसित देश बनाएंगे।

- 3 करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे।

- मुफ्त राशन, पानी और गैस देंगे।

- यूनिफॉर्म सिविल कोड लाएंगे।

- भारत की सभी भाषाओं में उच्च शिक्षा पर जोर होगा।

- कई वंदे भारत ट्रेनें चलाएंगे।

- पेट्रोल आयात को कम करेंगे।

- युवाओं को रोजगार पर जोर होगा।

- नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू करेंगे।

- मुफ्त राशन की योजना अगले 5 साल लागू रहेगी।

- EV तकनीक बढ़ाने पर जोर होगा।

- 70 साल के ऊपर के सारे बुजुर्ग आयुष्मान योजना के दायरे में होंगे. उन्हें 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

- PM आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर और बनाए जाएंगे।

- पाइप से सस्ती रसोईं गैस घर-घर पहुंचाने के लिए काम करेंगे।

- बिजली बिल जीरो करने और उससे कमाई करने के लिए काम करेंगे।

- मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाएगा।

- स्वनिधि योजना का दो तरह से विस्तार होगा। कर्ज की लिमिट 50 हजार से ज्यादा की जाएगी। इसे गांव-गांव तक के रेहड़ी-पटरी वालों के लिए खोला जाएगा।

- दिव्यांगों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।

- ट्रांसजेंडर भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाए जाएंगे।

- सर्वाइकल कैंसर से मुक्ति के लिए अभियान चलाएंगे।

- सब्जी के उत्पादन और स्टोरेज के लिए क्लस्टर बनाए जाएंगे।

- सहकारिता से समृद्धि के रास्ते पर चलेंगे।

- दलहन में आत्मनिर्भरता पर फोकस करेंगे।

- ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाने पर जोर देंगे।

- किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी।

- एक देश एक चुनाव लागू करेंगे।

- ECO टूरिज्म के नए सेंटर बनेंगे।



सबसे बड़ा एजेंडा है 'विकास'

बीजेपी अपने कोर मुद्दे पहले ही पूरे कर चुकी है जिसमें राम मंदिर का निर्माण और आर्टिकल 370 को हटाना अहम है। ध्यान देने वाली बात है कि संकल्प पत्र जारी करने के लिए बीजेपी ने बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती का दिन चुना, लिहाजा इसके भी कई मायने हैं। 2014 में बीजेपी ने 7 अप्रैल को अपना संकल्प पत्र जारी किया। 2019 में 8 अप्रैल को मेनिफेस्टो रिलीज किया गया और इस बार आज जारी किया गया।


खास बात ये है कि बीजेपी ने देशभर से आए सुझावों को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी घोषणा पत्र के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे। बीजेपी के मुताबिक, 15 लाख से ज्यादा सुझाव उन्हें मिले। उनके आधार पर ये घोषणा पत्र बनाया गया है।



                              ~ नीलाक्ष वत्स 

Comments

Popular posts from this blog

इन्विटेशनल इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कालिंदी कॉलेज को मिला प्रथम स्थान

दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज में कल से शुरू हुए खेल प्रतियोगिता में डीयू के लगभग 15 से ज्यादा कॉलेज की लगभग 200 छात्राओं ने बॉक्सिंग, कबड्डी और वॉलीबॉल में अपने हुनर से सभी का दिल जीत लिया। विदित है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज में पहली बार बॉक्सिंग का इंविटेशनल अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता हुआ जिसमें गार्गी कॉलेज, मिरांडा हाउस, लेडी श्रीराम कॉलेज ऑफ वूमेन कॉलेज, अदिति कॉलेज, जानकी देवी महाविद्यालय, शहीद राजगुरु कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, कालिंदी कॉलेज आदि के 40 से ज्यादा छात्राओं ने विभिन्न वेट कैटेगरी में हिस्सा लेकर अपने जोश और हुनर का परिचय दिया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कालिंदी कॉलेज, द्वितीय स्थान लक्ष्मी बाई कॉलेज तो लेडी श्रीराम कॉलेज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह कबड्डी में अदिति महाविद्यालय को प्रथम , कालिंदी को द्वितीय और लक्ष्मी बाई कॉलेज को तृतीय तो वॉलीबॉल में गार्गी कॉलेज को प्रथम, कालिंदी कॉलेज को द्वितीय और लेडी श्रीराम कॉलेज को तृतीय स्थान मिला। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कबड्

इंडिया आउट कैंपेन का भारत बांग्लादेश संबंधों पर प्रभाव

मालदीव के तर्ज पर ही हाल के दिनों में बांग्लादेश के मुख्य विपक्षी पार्टी की प्रमुख ख़ालिदा जिया द्वारा India out और bycott India जैसे भारत विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। जिस प्रकार से मालदीव में मुइज्जू ने भारत विरोधी अभियान चलाकर मालदीव के चुनावों में जीत हासिल की ख़ालिदा जिया भी उसी प्रकार बांग्लादेश में अपना वर्चस्व बनाना चाहती है, हालाँकि उनके सामने शेख़ हसीना के रूप में एक सशक्त और मज़बूत नेतृत्व कर्ता है जोकि पिछले चार बार से बांग्लादेश का नेतृत्व कर रही है और उनके नेतृत्व में भारत और बांग्लादेश परस्पर सह अस्तित्व की भावना के साथ विकास के राह पर अग्रसर है इसी क्रम में इस दौर को भारत और बांग्लादेश के संबंधों का स्वर्णकाल भी कहा जा रहा है । पिछले कुछ वर्षों में भारत और बांग्लादेश ने अपने संबंधों को और बेहतर करते हुए कई सारे ऐतिहासिक समझौते किए हैं जिसके उदाहरण के तौर पर हम लैंड बाउंड्री एग्रीमेंट को देख सकते हैं जोकि वर्ष 2015 में किया गया था, जब भारत की संसद में 119 वां संविधान संशोधन पारित करके एनक्लेव स्वैपिंग की गई थी।  वस्तुतः ख़ालिदा जिया को प्रो चाइना माना जा

डीयू के कालिंदी कॉलेज में हुआ वार्षिक खेलोत्सव का आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज में खेल उत्सव का आयोजन किया गया । इस उत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इंटरनेशनल थ्रोअर श्रीमती सगुन यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर श्री बंटू सिंह और कॉलेज की प्राचार्या प्रो. मीना चारांदा के साथ अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात कॉलेज की छात्राओं ने एरोबिक्स और योगा की प्रस्तुति से सबका मनमोह लिया। आज के इस कार्यक्रम में उन छात्राओं को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने पूरे साल अपनी खेल प्रतिभा को दिखाने के साथ कई प्रतियोगिता को जीता था। छात्राओं के साथ साथ आज कॉलेज की शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए 'टग ऑफ वार' और म्यूजिकल चेयर' का भी आयोजन हुआ था जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सगुन यादव ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब जमाना आधी अबादी की है और अब केवल पढ़कर ही आगे नहीं जाया जा सकता अपितु खेल से भी आगे बढ़ा जा सकता है। बंटू सिंह ने कहा कि इस कॉलेज की छात्राओं में बेहतर प्रतिभा है और मुझे पूरा विश्वा