शराब नीति केस में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। संजय सिंह को पिछले साल 4 अक्टूबर को ED ने गिरफ्तार किया था।
क्या थे आरोप -
संजय सिंह पर 82 लाख रुपये का चंदा लेने का आरोप है इसको लेकर ही ED ने 4 अक्टूबर को 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। संजय सिंह के वकील ऋषिकेश कुमार ने जमानत को लेकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
ED ने कहा हमें ऐतराज नही -
कोर्ट ने कहा है कि जैसी बहस हुई उस आधार पर संजय सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है अगर हमने ये लिख दिया कि ये निर्दोष है तो फिर आपके लिए परेशानी हो सकती है। इस पर ED ने कहा कि बेल दे दीजिए हमें कोई ऐतराज नहीं है।
Comments
Post a Comment