Skip to main content

दिल्ली सरकार की शराब नीति, जेल में होगी आप नेताओं की होली


कथित शराब घोटाले का खुलासा 8 जुलाई 2022 को दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव नरेश कुमार की रिपोर्ट से हुआ था. मुख्य सचिव ने अपनी रिपोर्ट में मनीष सिसोदिया पर गलत तरीके से शराब नीति तैयार करने का आरोप लगाया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने पिछले साल 2 नवंबर को पहला समन भेजा था। ये समन प्रिवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जारी किया गया था। ईडी की ओर से जारी चार्जशीट में आरोप है कि जब एक्साइज पॉलिसी 2021-2022 तैयारी की जा रही थी, उस वक्त केजरीवाल, आरोपियों के संपर्क में थे।



ईडी की ओर से दावा किया गया है कि इस मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता के अकाउंटेंट बुची बाबू के बयान भी दर्ज किए। बुची बाबू ने बयान दिया है कि के. कविता, केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बीच पहले से संबंध में बात हो चुकी थी। यही नहीं इसे लेकर कविता ने मार्च 2021 में विजय नायर से मुलाकात भी की थी।

इस नीति के तहत राजधानी को 32 जोन में बांटा गया और हर जोन में 27 दुकानें खोलने की बात कही गई. इस तरह से पूरी दिल्ली में 849 शराब की दुकानें खोली जानी थीं।
इस मामले में सबसे पहले गिरफ्तारी मनीष सिसोदिया की हुई, सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शाम 7:15 बजे अरेस्ट कर लिया. उन्हें आईपीसी की धारा 120-B (आपराधिक साजिश), 477-A (धोखाधड़ी करने का इरादा) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत गिरफ्तार किया गया है।


Delhi Liquor Policy Case Time Line

17 नवंबर 2021 - नई शराब नीति लागू

22 जुलाई, 2022 - CBI जांच की सिफारिश

30 जुलाई, 2022 - नई शराब नीति वापस

17 अगस्त, 2022 - CBI ने केस दर्ज किया

19 अगस्त, 2022 -सिसोदिया के घर पर CBI रेड

23 अगस्त, 2022 - ED ने केस रजिस्टर किया

30 अगस्त, 2022 - सिसोदिया के बैंक लॉकर की तलाशी

5 सितंबर, 2022 - ED की छापेमारी

17 अक्टूबर, 2022 - CBI की सिसोदिया से 9 घंटे पूछताछ

25 नवंबर, 2022 - CBI की पहली चार्जशीट में सिसोदिया का नाम नही

19 फरवरी, 2023 - CBI ने सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया, नही गए

26 फरवरी, 2023 - CBI ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया

9 मार्च 2023- ED ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया

14 अप्रैल 2023 – सीएम केजरीवाल को CBI ने पूछताछ के लिये बुलाया

16 अप्रैल 2023 - CBI ने केजरीवाल से साढ़े 9 घंटे पूछताछ की

4 अक्टूबर 2023- उनके घर पर घंटों छापेमारी के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया

अक्टूबर से मार्च 2024 तक ईडी ने केजरीवाल को कई समन भेजे, हालांकि, वे पेश नहीं हुए

15 मार्च 2024- ईडी ने के कविता को गिरफ्तार किया


मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार (21 मार्च) की रात को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अरविंद केजरीवाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनकी बतौर सीएम गिरफ्तारी हुई है. आज शुक्रवार (22 मार्च) को ईडी उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी।


बीती रात जब ईडी अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर रही थी, तभी आम आदमी पार्टी (आप) की लीगल टीम ने उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ ई-फाइलिंग के जरिए सुप्रीम का दरवाजा भी खटखटाया, जिस पर आज शुक्रवार को सुनवाई होनी है। उधर, आप ने कहा कि भले ही अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हो गई हो लेकिन वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। जरूरत पड़ी तो वो जेल से सरकार चलाएंगे।


अब सवाल ये है कि क्या केजरीवाल जेल से सरकार चला सकते हैं? इसे समझने के लिए जेल मैनुअल को समझना होगा। पहले समझना होगा कि कैसे जेल में कैदियों से मुलाकात होती है। जेल मैनुअल के मुताबिक, हफ्ते में दो बार कैदियों से मुलाकात संभव है. कैदी को 10 लोगों के नाम देने होते हैं, जिनसे वो मुलाकात करना चाहता है।


मुलाकात के लिए टेलीफोन के जरिए बुकिंग करनी होती है। टेलीफोन से मुलाकात के लिए टाइम और तारीख तय होती है। एक बार तीन मुलाकाती जेल में आकर मिल सकते हैं। मुलाकात के दौरान खिड़की की एक तरफ कैदी होता है तो दूसरी तरफ मुलाकात करने वाले लोग होते हैं। बीच में आयरन ग्रिल और जाली होती है. कैदियों से मुलाकात सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक हो सकती है। जेल सुपरिटेंडेंट मुलाकात का समय तय करता है।



                        ~ लक्ष्मी तिवारी

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

मन्नू भंडारी की पहली कहानी : मैं हार गई

जब कवि सम्मेलन समाप्त हुआ तो सारा हॉल हंसी-कहकहों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था| शायद मैं एक ऐसी थी, जिसका रोम-रोम क्रोध से जल रहा था| उस सम्मेलन की अंतिम कविता थी 'बेटे का भविष्य'| उसका सारांश कुछ इस प्रकार था, एक पिता अपने बेटे के भविष्य का अनुमान लगाने के लिए उसके कमरे में एक अभिनेत्री की तस्वीर, एक शराब की बोतल और एक प्रति गीता की रख देता है और स्वयं छिपकर खड़ा हो जाता है| बेटा आता है और सबसे पहले अभिनेत्री की तस्वीर को उठाता है| उसकी बाछे खिल जाती हैं| बड़ी हसरत से उसे वह सीने से लगाता है, चूमता है और रख देता है| उसके बाद शराब की बोतल से दो-चार घूंट पीता है| थोड़ी देर बाद मुंह पर अत्यंत गंभीरता के भाव लाकर, बगल में गीता दबाए वह बाहर निकलता है| बाप बेटे की यह करतूत देखकर उसके भविष्य की घोषणा करता है, "यह साला तो आजकल का नेता बनेगा!" कवि महोदय ने यह पंक्ति पढ़ी ही थी कि हॉल के एक कोने से दूसरे कोने तक हंसी की लहर दौड़ गई| पर नेता की ऐसी फजीहत देकर मेरे तो तन-बदन में आग लग गई| साथ आए हुए मित्र ने व्यंग्य करते हुए कहा, "क्यों तुम्ह...