Skip to main content

डीयू प्रशासन के मनमानी के खिलाफ एएडीटीए ने किया 12 घंटे का भूख हड़ताल



दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन के मनमानी रवैए के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय शिक्षक विंग एएडीटीए ने दिल्ली विश्वविद्यालय में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक भूख हड़ताल किया।यह धरना दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में आयोजित हुआ।धरने में आए हुए लोगों में पहले महात्मा गाँधी,भगत सिंह व भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। एएडीटीए के राष्ट्रीय प्रभारी व डूटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ आदित्य नारायण मिश्र ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के 28 महाविद्यालय में गवर्निंग बॉडी का गठन होना चाहिए।इस हेतु दिल्ली सरकार ने नाम विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दिया है।इन महाविद्यालयों में बिना गवर्निंग बॉडी के गठन के पदों के लिए साक्षात्कार भी कराया जा रहा जो कि ग़लत है।


इस संदर्भ में उपमुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार ने कुलपति को पत्र भी लिखा लेकिन उसका कोई संज्ञान नहीं लिया गया।दूसरा महत्वपूर्ण विषय विभिन्न कॉलेज में पढ़ा रहे एडहॉक शिक्षकों के विस्थापन से जुड़ा है।वर्षों से पढ़ा रहे एडहॉक शिक्षकों को बाहर निकाला जा रहा है।जिसने वर्षों अपनी मेहनत से कॉलेज में शिक्षण कार्य किया,उसे अचानक बाहर कर दिया जाना दुःखद है।इसलिए समायोजन की माँग को एकमात्र विकल्प के रूप में देखा जाना चाहिए।


धरने में दिल्ली विश्वविद्यालय, आचार्य नरेन्द्र देव कॉलेज के गवर्निंग बॉडी के पूर्व चेयरमैन श्री अनिल सैनी जी के नेतृत्व में 10 अन्य महाविद्यालय के गवर्निंग बॉडी के पूर्व चेयरमैन भी इस भूख हड़ताल मे शामिल हुए । श्री सैनी ने कहा कि गवर्निंग बॉडी न बनाया जाना एक ख़ास हित से प्रेरित है।इसके पीछे राजनीति शामिल है।इस राजनीति से शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित होती हैं।हमें इस मुश्किल समय में ऐसे प्रतिरोध को जारी रखना होगा। एकेडमिक काउंसिल के मेंबर डॉ. आलोक रंजन पांडेय ने बताया की डीयू प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ हम निरंतर संघर्ष करेंगे और वे जिसतरह से नियमों को ताक में रखकर काम करना चाह रहे हैं, उसे कतई नहीं होने देंगे।


इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय की ईसी मेंबर डॉ सीमा दास, डॉ . राजपाल सिंह पंवार, डॉ. जे.एल. गुप्ता; एकेडमिक काउंसिल के डॉ. आलोक रंजन पांडेय, डॉ सी एम नेगी, डॉ.राम किशोर यादव, डॉ. ममता चौधरी, डॉ .सुनील कुमार , डॉ. नरेंद्र पांडेय, डॉ. प्रेमचंद, डॉ. देवनंदन कुमार, डॉ. टी.एन. ओझा, आनंद प्रकाश के अतिरिक्त सैकड़ों की संख्या में विश्वविद्यालय के शिक्षक इस भूख हड़ताल में उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

सरकार के आगे झुकी ट्विटर ; नियुक्त किया अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी

सरकार के आगे आखिरकार ट्विटर झुक गई है। माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत के लिए अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त कर लिया है। जल्द ही अधिकारी का ब्यौरा सीधे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा। ट्विटर ने सरकार की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया है। हाल में सरकार ने कंपनी को दिए नोटिस में कहा था कि उसे नियमों के अनुपालन का आखिरी मौका दिया जाता है। उसे तत्काल नियमों का अनुपालन करना है। अगर वह इसमें फेल होती है, तो उसे आईटी कानून के तहत दायित्व से जो छूट मिली है, वह वापस ले ली जाएगी। इसके साथ ही उसे आईटी कानून और अन्य दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। इसके बाद ट्विटर ने पिछले हफ्ते सरकार को पत्र लिखकर भरोसा दिया था कि वह नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के अनुरूप मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति करने के अंतिम चरण में है। सरकार को एक हफ्ते के भीतर अतिरिक्त ब्यौरा दे दिया जाएगा। मंगलवार को ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी नए दिशानिर्देशों का पालन करने की हर कोशिश कर रही है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को प्रक्रिया के...