Skip to main content

नामीबिया से भारत आने वाले चीतों की पहली तस्वीर आई सामने, ग्वालियर में लैंड किया जम्बो जेट


• नामीबिया से लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोडेंगे पीएम मोदी।
• 1952 में देश में चीतों को विलुप्त करार दे चुकी है भारत सरकार।
• एक विशेष बी747 विमान से नामीबिया की राजधानी विंडहोक से लाए गए हैं चीते।


नामीबिया से भारत लाए जाने वाले चीतों की पहली तस्वीर सामने आई है। चीतों की जो तस्वीरें सामने आई हैं इनमें तीन नर और पांच मादा चीते शामिल हैं और इन सभी की उम्र दो से साढ़े पांच साल के बीच की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों रिलीज करेंगे। भारत सरकार ने 1952 में देश में चीतों को विलुप्त करार दे दिया था। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के साल वन में 1948 में आखिरी बार चीता देखा गया था।   



पीएम करेंगे रिलीज

चीता परियोजना प्रमुख और सदस्य सचिव राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) एसपी यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री बाड़े नंबर एक से दो चीते छोड़ेंगे और उसके बाद करीब 70 मीटर दूर, जो दूसरा बाड़ा है, पीएम दूसरे चीते को छोड़ेंगे। शेष चीतों को उनके लिए बनाए गए क्वारंटाइन क्षेत्रों में छोड़ा जाएगा। यादव ने कहा कि चीतों को नामीबिया से एक विशेष चार्टर्ड कार्गो विमान बोइंग 747 के माध्यम से देश में लाया जा रहा है जो 16 सितंबर की सुबह भारत में उतरेगा।


कार्गो विमान से लाए गए हैं चीता

एएनआई से बात करते हुए एसपी यादव ने कहा, 'हम एक विशेष चार्टर्ड कार्गो विमान बोइंग -747 द्वारा चीतों को लाए हैं। यह एक बड़ा विमान है और बिना ईंधन भरने के सीधे भारत आ सके इसलिए हमने इस विमान को चुना है। यह एक समर्पित विमान है और इसमें आठ चीते थे। चालक दल के सदस्यों के साथ, अधिकारियों और कुछ पशु चिकित्सकों के अलावा, वन्यजीव विशेषज्ञ, चीता विशेषज्ञ और तीन भारतीय वैज्ञानिक, डॉक्टर और अधिकारी नामीबिया से विमान में सवार थे।'



की गई है विशेष व्यवस्था

चीतों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'चीता को सबसे तेज जानवर कहा जाता है। यह 100-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है। कुनो में जो चीता के लिएजो जगह चुनी जगह है वह बहुत सुंदर और आदर्श है, जहां बड़े-बड़े घास के मैदान हैं। छोटी पहाड़ियों और जंगलों और यह चीतों के लिए बहुत उपयुक्त है। कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अवैध शिकार गतिविधियों को रोकने के लिए व्यवस्था की गई है। सभी चीतों में रेडियो कॉलर लगाया गया है और उपग्रह के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा, प्रत्येक चीता के पीछे एक समर्पित निगरानी दल होगा जो 24 घंटे निगरानी स्थान रखेगा

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि चीता भारत में खुले जंगल और घास के मैदान की पारिस्थितिकी को बहाल करने में मदद करेंगे। यह कार्यक्रम जैव विविधता के संरक्षण में मदद करेगा और इससे जल सुरक्षा, कार्बन अवशोषण और मिट्टी की नमी संरक्षण जैसी पारिस्थितिकी प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।




                          रिपोर्ट ~ नीलाक्ष वत्स

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

सरकार के आगे झुकी ट्विटर ; नियुक्त किया अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी

सरकार के आगे आखिरकार ट्विटर झुक गई है। माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत के लिए अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त कर लिया है। जल्द ही अधिकारी का ब्यौरा सीधे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा। ट्विटर ने सरकार की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया है। हाल में सरकार ने कंपनी को दिए नोटिस में कहा था कि उसे नियमों के अनुपालन का आखिरी मौका दिया जाता है। उसे तत्काल नियमों का अनुपालन करना है। अगर वह इसमें फेल होती है, तो उसे आईटी कानून के तहत दायित्व से जो छूट मिली है, वह वापस ले ली जाएगी। इसके साथ ही उसे आईटी कानून और अन्य दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। इसके बाद ट्विटर ने पिछले हफ्ते सरकार को पत्र लिखकर भरोसा दिया था कि वह नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के अनुरूप मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति करने के अंतिम चरण में है। सरकार को एक हफ्ते के भीतर अतिरिक्त ब्यौरा दे दिया जाएगा। मंगलवार को ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी नए दिशानिर्देशों का पालन करने की हर कोशिश कर रही है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को प्रक्रिया के...