Skip to main content

सोमवार को राष्ट्रपति जाएंगे वृंदावन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे साथ, ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगा बदलाव


वृंदावन में 27 जून को राष्ट्रपति आ रहे हैं। वह यहां बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। उनके आगमन से आधे घंटे पूर्व ही श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी, जो राष्ट्रपति के प्रस्थान तक जारी रहेगी।



27 जून सोमवार के दिन वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दर्शन करेंगे। इसको देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सोमवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव के साथ-साथ पूरे शहर में करीब छह घंटे ट्रैफिक संचालन प्रतिबंधित कर दिया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था में प्रात: 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक परिवर्तन किया गया है।  

यह रहेगी व्यवस्था 

  • वृंदावन कट से वृंदावन की ओर एवं छटीकरा से वृंदावन की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 
  • गोकुल रेस्टोरेंट, मसानी चौराहे से वृंदावन की ओर सभी भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
  • 100 शैय्या से 100 फुटा की ओर आने वाले सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 
  • नंदनवन कट से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, टेंपो आदि परिक्रमा मार्ग की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। 
  • मल्टीलेवल पार्किंग से प्रेम मंदिर की ओर सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • पापड़ी चौराहे से रमणरेती की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • रमणरेती चौकी बैरियर से परिक्रमा मार्ग और ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर चार पहिया, ई-रिक्शा, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।


  • जैत के सामने से वीआईपी कार्यक्रम में सम्मिलित वाहनों को छोड़कर रामताल की ओर आने वाले सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • एनएच 19 से गरुण गोविंद मंदिर मार्ग पर कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।  
  • पानीघाट तिराहा से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन परिक्रमा मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे। 
  • देवी आटस गांव की ओर से सभी प्रकार के वाहन नगला कीकी गांव की ओर प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
  • रामताल चौराहे से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वालों के वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहन कृष्णा कुटीर की ओर प्रतिबंधित किए जाएंगे।
  • हरी निकुंज चौराहा से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • अटल्ला चुंगी चौराहा से सभी प्रकार के वाहन परिक्रमा मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे।
  • हनुमान चौराहे से विद्यापीठ चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।  
  • नोट: वीवीआईपी कार्यक्रम के समय आपातकालीन वाहन (एंबुलेंस) आदि को मुक्त रखा गया है। 



    मंदिर परिसर और आसपास कड़ी सुरक्षा

    ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन के लिए आ रहे राष्ट्रपति वीआईपी रोड से मंदिर तक गोल्फ कार से आएंगे। मंदिर के गेट पर पहुंचने के बाद वह पैदल पहुंचेंगे। उनके आगमन से आधे घंटे पूर्व ही श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी, जो राष्ट्रपति के प्रस्थान तक जारी रहेगा। मंदिर में पहली बार ग्रीन रूम बनाया जा रहा है। मंदिर में साफ-सफाई की जा रही है। मंदिर प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर की सिक्योरिटी सुरक्षा में नहीं रहेगी। पूरे मंदिर परिसर को एनएसजी के कमांडो कब्जे में ले लेंगे। 

    बम निरोधक दस्ते ने की जांच

    राष्ट्रपति के आगमन से पहले शनिवार को बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वैड में शामिल जवान, खुफिया विभाग ने हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल कृष्णा कुटीर का निरीक्षण किया। इसके बाद ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के चप्पे चप्पे के निरीक्षण के लिए बम डिस्पोजल स्क्वैड, एएस चेकिंग स्क्वैड तथा एंटी माइंस चेकिंग स्क्वैड ने भी पड़ताल की।



                       रिपोर्ट ~ नीलाक्ष वत्स

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

आज का समाज और स्त्री-संघर्ष - डॉ. (श्रीमती) आरती पाठक

"सैर के वास्ते सड़कों पे निकल आते थे अब तो आकाश से पथराव का डर होता है।"  (दुष्यन्त कुमार त्यागी) एक फिल्मी गीत है- 'ओ राधा, तेरे बिना तेरा श्याम है आधा।' महज कहने की बात नहीं, यह सच्चाई भी है। 'शक्तिक बिना शिव को शव ही माना जाएगा। पूणता बिना स्त्री के संभव नहीं है। संतुलन, सहन और सृजन का पर्याय है- 'स्त्री'। एक संप्रदाय है सखी। उसके बारे में पढ़ते हुए मन में एक प्रश्न उठा है कि इसे सखा क्यों नहीं कहा गया ? जवाब मिला कि इस संप्रदाय के कृष्ण-भक्त अपने प्रभु को सखी के रूप में देखते हैं। वे जानते हैं कि मित्रता भी स्त्री के रूप में आकर बेहद निश्चल और सहज हो जाती है। "स्त्री है तो दुनिया में श्रृंगार बचा है, प्रेम का भाव बचा है. घृणा सिर नहीं उठा पाती. फिर भी अफसो....... भ्रूण हत्याएँ बढ़ती जा रही है। सवाल बस इतना है कि हम कैसा जीवन चाहते हैं ? कैसी कुदरत चाहते हैं, जो स्त्री के बिना सोची जा रही है, मांगी जा रही ह. हमार दवारा इच्छित है। उस दिन की कल्पना करें, जब पृथ्वी पर केवल पुरुष होंगे फिर कोई कैसे कहेगा- "मेरी ख्वाहिश है कि मैं फिर से...

सरकार के आगे झुकी ट्विटर ; नियुक्त किया अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी

सरकार के आगे आखिरकार ट्विटर झुक गई है। माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत के लिए अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त कर लिया है। जल्द ही अधिकारी का ब्यौरा सीधे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा। ट्विटर ने सरकार की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया है। हाल में सरकार ने कंपनी को दिए नोटिस में कहा था कि उसे नियमों के अनुपालन का आखिरी मौका दिया जाता है। उसे तत्काल नियमों का अनुपालन करना है। अगर वह इसमें फेल होती है, तो उसे आईटी कानून के तहत दायित्व से जो छूट मिली है, वह वापस ले ली जाएगी। इसके साथ ही उसे आईटी कानून और अन्य दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। इसके बाद ट्विटर ने पिछले हफ्ते सरकार को पत्र लिखकर भरोसा दिया था कि वह नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के अनुरूप मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति करने के अंतिम चरण में है। सरकार को एक हफ्ते के भीतर अतिरिक्त ब्यौरा दे दिया जाएगा। मंगलवार को ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी नए दिशानिर्देशों का पालन करने की हर कोशिश कर रही है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को प्रक्रिया के...