Skip to main content

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही वापस ली गई थी सुरक्षा


पंजाब के जानेमाने सिंगर सिद्धू मूसेवाला बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. फायरिंग में मूसेवाला समेत तीन अन्य लोगों को भी गोली लगी थी. सभी घायलों को मानसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि सिद्धू मूसेवाला की शनिवार (28 मई) को ही सुरक्षा हटाई गई थी.

पंजाब सरकार ने वापस ले ली थी सुरक्षा

पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई रविवार को मानसा जिले के जवाहरके गांव में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह चौंका देने वाली घटना पंजाब सरकार द्वारा पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद सामने आई है. सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधान सभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मानसा से लड़ा था


मूसेवाला की हत्या पर कांग्रेस का ट्वीट

सिद्धू मूसेवाला की मौत पर कांग्रेस ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है. पार्टी ने ट्वीट किया, 'पंजाब से कांग्रेस उम्मीदवार और प्रतिभाशाली संगीतकार सिद्धू मूस वाला की हत्या से कांग्रेस पार्टी और पूरे देश को गहरा धक्का लगा है. उनके परिवार, प्रशंसकों और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है'.




AAP पर करते रहते थे हमला

पिछले महीने, सिद्धू मूसेवाला ने अपने नए गाने 'बलि का बकरा' में आम आदमी पार्टी और उसके समर्थकों को निशाना बनाने के बाद एक विवाद खड़ा कर दिया था. गायक ने कथित तौर पर अपने गाने में आप समर्थकों को 'गद्दार' (देशद्रोही) कहा था.


कौन हैं सिद्धू मूसेवाला?

17 जून 1993 को जन्मे शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला मानसा जिले के मूस वाला गांव के रहने वाले हैं. मूस वाला की लाखों में फैन फॉलोइंग थी और वह अपने रैप के लिए लोकप्रिय थे. मूस वाला ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी. उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में संगीत सीखा था और बाद में कनाडा चले गए थे. सिद्धू मूसेवाला को सबसे विवादास्पद पंजाबी गायकों में से एक के रूप में भी जाना जाता था, जो खुलेआम गन कल्चर को बढ़ावा देते थे. अपने गानों में गैंगस्टरों का महिमामंडन करते थे. सितंबर 2019 में रिलीज हुआ उनका गाना 'जट्टी जियोने मोड़ दी बंदूक वर्गी' 18वीं सदी के सिख योद्धा माई भागो के संदर्भ में एक विवाद को जन्म दे गया. उन पर इस सिख योद्धा की छवि धूमिल करने का आरोप लगा गया था. मूसेवाला ने बाद में इसके लिए माफी मांग ली थी.

 

                     रिपोर्ट - नीलाक्ष वत्स

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

सरकार के आगे झुकी ट्विटर ; नियुक्त किया अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी

सरकार के आगे आखिरकार ट्विटर झुक गई है। माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत के लिए अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त कर लिया है। जल्द ही अधिकारी का ब्यौरा सीधे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा। ट्विटर ने सरकार की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया है। हाल में सरकार ने कंपनी को दिए नोटिस में कहा था कि उसे नियमों के अनुपालन का आखिरी मौका दिया जाता है। उसे तत्काल नियमों का अनुपालन करना है। अगर वह इसमें फेल होती है, तो उसे आईटी कानून के तहत दायित्व से जो छूट मिली है, वह वापस ले ली जाएगी। इसके साथ ही उसे आईटी कानून और अन्य दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। इसके बाद ट्विटर ने पिछले हफ्ते सरकार को पत्र लिखकर भरोसा दिया था कि वह नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के अनुरूप मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति करने के अंतिम चरण में है। सरकार को एक हफ्ते के भीतर अतिरिक्त ब्यौरा दे दिया जाएगा। मंगलवार को ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी नए दिशानिर्देशों का पालन करने की हर कोशिश कर रही है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को प्रक्रिया के...