Skip to main content

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप GOOGLE MEET हुआ ठप : यूज़र्स कर रहे हैं परेशानी का सामना


Google
का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Google Meet भारत समेत कई देशों में ठप हो गया है। यूजर्स काफी समय से गूगल मीट ऐप का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। कई यूजर्स को लॉग इन करते समय समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह जानकारी Downdetector से मिली है। Downdetector वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Google Meet 5 जून को सुबह 6 बजकर 42 मिनट से ठप है। 63 प्रतिशत यूजर्स ऑनलाइन मीटिंग नहीं कर पा रहे हैं, जबकि 20 प्रतिशत यूजर्स को लॉग-इन करने और 15 प्रतिशत यूजर्स को ऑनलाइन मीटिंग स्टार्ट करने में परेशानी आ रही है। वहीं, कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए गूगल से समस्या ठीक करने की अपील की है। तो दूसरी तरफ कईयों ने जूम ऐप का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। यूजर्स सुबह से ही गूगल मीट ऐप का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. इस टेक्निकल ग्लिच की वजह से कई बच्चों को ऑनलाइन क्लास और बड़ों को वीडियो मीटिंग्स में जुड़ने में परेशानी झेलनी पड़ रही है. गूगल मीट में यह परेशानी अचानक क्यों और कैसे आ गई, इस बारे में फिलहाल गूगल का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. बता दें कि Google ने पिछले महीने Meet ऐप को अपडेट करने का ऐलान किया था। मीट ऐप को बेहतर बनाने के लिए इसमें वीडियो फीड से लेकर बॉटम बार तक को जोड़ा जाएगा। कंपनी का कहना है कि ऑनलाइन मीटिंग के दौरान होने वाली थकान को कम करने के लिए हम यूजर्स को पूरा कंट्रोल देंगे। कंपनी ने आगे कहा है कि यूजर्स अपने हिसाब से ऑनलाइन मीटिंग को कंट्रोल कर सकेंगे।

                       रिपोर्ट ~ नीलाक्ष वत्स

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

सरकार के आगे झुकी ट्विटर ; नियुक्त किया अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी

सरकार के आगे आखिरकार ट्विटर झुक गई है। माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत के लिए अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त कर लिया है। जल्द ही अधिकारी का ब्यौरा सीधे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा। ट्विटर ने सरकार की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया है। हाल में सरकार ने कंपनी को दिए नोटिस में कहा था कि उसे नियमों के अनुपालन का आखिरी मौका दिया जाता है। उसे तत्काल नियमों का अनुपालन करना है। अगर वह इसमें फेल होती है, तो उसे आईटी कानून के तहत दायित्व से जो छूट मिली है, वह वापस ले ली जाएगी। इसके साथ ही उसे आईटी कानून और अन्य दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। इसके बाद ट्विटर ने पिछले हफ्ते सरकार को पत्र लिखकर भरोसा दिया था कि वह नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के अनुरूप मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति करने के अंतिम चरण में है। सरकार को एक हफ्ते के भीतर अतिरिक्त ब्यौरा दे दिया जाएगा। मंगलवार को ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी नए दिशानिर्देशों का पालन करने की हर कोशिश कर रही है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को प्रक्रिया के...