Skip to main content

मेट्रो यात्रियों को अब सीट के लिए नहीं करना होगा ज़्यादा इंतजार, लोगों की सुविधा के लिए DMRC ने उठाया यह कदम


दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए लाइफ लाइन बनी दिल्ली मेट्रो अब यात्रियों को कोरोना काल में एक और सुविधा देने जा रहा है। इस सुविधा से लोगों की यात्रा और आरामदायक हो जाएगी। मेट्रो के इस कदम से खास कर सभी लाइन के यात्रियों को फायदा होगा, मगर रेड लाइन के यात्रियों को ज्यादा सहूलियत होगी। अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि हमें यात्रा के दौरान सीट नहीं मिलती है। वहीं, काफी बुजुर्ग और व्यस्क लोगों को परेशानी होती है कि यात्रा का लंबा हिस्सा खड़े-खड़े ही गुजारना पड़ता है। इधर कोरोना के दौरान यह परेशानी और ज्यादा हो गई है। लोग अक्सर सुबह और शाम मेट्रो के इंतजार के लिए खड़े रहते हैं। काफी लंबा समय इंतजार में ही गुजरता है क्याेंकि फिलहाल कोविड-19 के नियम के मुताबिक एक सीट छोड़कर बैठना है और खड़े रहने में भी शारीरिक दूरी का खास ख्याल रखना होता है। ऐसे में मेट्रो के इस कदम से यात्रा और आरामदायक होने वाली है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 120 नए कोच खरीदे हैं। जिससे रेड (रिठाला-न्यू बस अड्डा गाजियाबाद), ब्लू (द्वारका सेक्टर 21-इलेक्ट्रानिक सिटी नोएडा) व येलो (समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर) पर चलने वाली छह कोच की सभी मेट्रो ट्रेनें आठ कोच में तब्दील की जाएंगी। ब्लू लाइन व येलो लाइन पर पहले से भी ज्यादातर मेट्रो आठ कोच की हैं, लेकिन रेड लाइन पर अभी तक एक भी आठ कोच की मेट्रो नहीं है।

नए कोच खरीदे जाने से दिल्ली मेट्रो के सबसे व्यस्त इन तीनों काॅरिडोर पर इस साल अक्टूबर तक सभी मेट्रो आठ कोच में तब्दील हो जाएंगी। इसलिए इन तीनों काॅरिडोर पर सिर्फ आठ कोच की मेट्रो ही चलेंगी। इससे मेट्रो में अधिक संख्या में यात्री सफर कर सकेंगे और सफर भी आसान होगा।

यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी। यात्रा के दौरान सीटें ज्यादा मिलेंगी वहीं कोविड-19 के नियमों के पालन में मदद होगी। येलो लाइन पर 64, ब्लू लाइन पर 74 व रेड लाइन पर 39 मेट्रो ट्रेनों का परिचालन होता है। मौजूदा समय में येलो लाइन पर 52 मेट्रो आठ कोच की हैं। वहीं, ब्लू लाइन पर रफ्तार भरने वाली 65 मेट्रो आठ कोच की हैं। लेकिन, रेड लाइन पर सभी छह कोच की मेट्रो की चल रही हैं। ये तीनों ब्राड गेज की लाइनें हैं। इसलिए इन तीनों कारिडोर पर आठ कोच की मेट्रो के परिचालन का प्रविधान है।

डीएमआरसी का कहना है कि 40 कोच बॉम्बार्डियर से व 80 कोच भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड से खरीदे गए हैं। इनमें से 78 कोच रेड लाइन की 39 मेट्रो में, 18 कोच ब्लू लाइन की नौ मेट्रो में व 24 कोच येलो लाइन की 12 मेट्रो ट्रेनों में जोड़े जाएंगे। इस वजह से ब्लू लाइन पर आठ कोच की मेट्रो की संख्या 74, येलो लाइन पर 64 व रेड लाइन पर 39 हो जाएंगी। कोरोना का संक्रमण शुरू होने से पहले दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन 30-35 लाख यात्री 60 लाख यात्राएं करते थे। इनमें से करीब 50 लाख यात्री ब्लू, येलो व रेड लाइन में ही सफर करते हैं। मौजूदा समय में भी इन तीन कारिडोर की मेट्रो में ही भीड़ ज्यादा होती है। इसलिए मेट्रो में यात्रियों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। मौजूदा समय में दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में 336 ट्रेनें हैं। जिसमें 133 आठ कोच की, 181 छह कोच की व 22 चार कोच की मेट्रो ट्रेनें हैं।


          रिपोर्ट ~ नीलाक्ष वत्स

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

सरकार के आगे झुकी ट्विटर ; नियुक्त किया अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी

सरकार के आगे आखिरकार ट्विटर झुक गई है। माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत के लिए अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त कर लिया है। जल्द ही अधिकारी का ब्यौरा सीधे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा। ट्विटर ने सरकार की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया है। हाल में सरकार ने कंपनी को दिए नोटिस में कहा था कि उसे नियमों के अनुपालन का आखिरी मौका दिया जाता है। उसे तत्काल नियमों का अनुपालन करना है। अगर वह इसमें फेल होती है, तो उसे आईटी कानून के तहत दायित्व से जो छूट मिली है, वह वापस ले ली जाएगी। इसके साथ ही उसे आईटी कानून और अन्य दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। इसके बाद ट्विटर ने पिछले हफ्ते सरकार को पत्र लिखकर भरोसा दिया था कि वह नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के अनुरूप मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति करने के अंतिम चरण में है। सरकार को एक हफ्ते के भीतर अतिरिक्त ब्यौरा दे दिया जाएगा। मंगलवार को ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी नए दिशानिर्देशों का पालन करने की हर कोशिश कर रही है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को प्रक्रिया के...