Skip to main content

25 दिसंबर से मजेंटा लाइन पर चल सकती है ड्राइवरलेस मेट्रो


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बिना चालक के मेट्रो चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। आगामी 25 दिसंबर को मेट्रो परिचालन के 18 वर्ष पूरे होने के मौके पर इसकी शुरुआत की जा सकती है। मजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम से बॉटेनिकल गार्डन) लाइन से चालक रहित मेट्रो की शुरुआत हो सकती है। दिल्ली मेट्रो की ओर से केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने पीएम मोदी को इसमें शिरकत करने के लिए न्योता दिया है। हालांकि, समय को लेकर अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

डीएमआरसी सूत्रों के मुताबिक, चालक रहित मेट्रो को चलाने के लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। ट्रायल का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है। दिल्ली मेट्रो ने जब फेज तीन के तहत दो कॉरिडोर पिंक लाइन (शिव विहार से मजलिस पार्क) और मजेंटा लाइन पर काम शुरू किया था तो, तब पहले दिन से ही चालक रहित मेट्रो चलाने के लिए कम्युनिकेशन बेस्ड सिग्नलिंग सिस्टम का प्रयोग किया था। मगर भारत में यह तकनीक नई होने के कारण इसे पूरी तरह से ट्रायल के बाद अब शुरू करने की तैयारी है।

शुरुआत में मेट्रो सहायक मौजूद रहेंगे

चालक रहित मेट्रो में भी शुरुआत में हर ट्रेन के अंदर एक मेट्रो सहायक रहेंगे। यह सहायक चालक के रूप में कार्य नहीं करेंगे। वहीं अगर किसी यात्री को कोई परेशानी होती है तो वह इनसे संपर्क कर सकते हैं। ट्रेन के अंदर यात्री के लिए सीधे कंट्रोल रूम में संपर्क करने की सुविधा भी होगी। ट्रेन में कैमरे होंगे, कंट्रोल रूम में बैठा व्यक्ति उस कैमरे के जरिये ट्रेन के अंदर निगरानी करने के साथ यात्री से सीधे बातचीत कर पाएगा।

प्रयोग सफल होने के बाद बढ़ाएंगे दायरा

38 किलोमीटर लंबी मजेंटा लाइन पर चालक रहित मेट्रो के सफल परिचालन के बाद दूसरी लाइन पर इसका प्रयोग किया जाएगा। 25 स्टेशन वाली मजेंटा लाइन दिल्ली नोएडा को आपस में जोड़ने के साथ दक्षिणी दिल्ली से नोएडा की दूरी कम करती है। यह लाइन एयरपोर्ट लाइन को भी जोड़ती है। 

(रिपोर्ट - नीलाक्ष वत्स)

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

मन्नू भंडारी की पहली कहानी : मैं हार गई

जब कवि सम्मेलन समाप्त हुआ तो सारा हॉल हंसी-कहकहों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था| शायद मैं एक ऐसी थी, जिसका रोम-रोम क्रोध से जल रहा था| उस सम्मेलन की अंतिम कविता थी 'बेटे का भविष्य'| उसका सारांश कुछ इस प्रकार था, एक पिता अपने बेटे के भविष्य का अनुमान लगाने के लिए उसके कमरे में एक अभिनेत्री की तस्वीर, एक शराब की बोतल और एक प्रति गीता की रख देता है और स्वयं छिपकर खड़ा हो जाता है| बेटा आता है और सबसे पहले अभिनेत्री की तस्वीर को उठाता है| उसकी बाछे खिल जाती हैं| बड़ी हसरत से उसे वह सीने से लगाता है, चूमता है और रख देता है| उसके बाद शराब की बोतल से दो-चार घूंट पीता है| थोड़ी देर बाद मुंह पर अत्यंत गंभीरता के भाव लाकर, बगल में गीता दबाए वह बाहर निकलता है| बाप बेटे की यह करतूत देखकर उसके भविष्य की घोषणा करता है, "यह साला तो आजकल का नेता बनेगा!" कवि महोदय ने यह पंक्ति पढ़ी ही थी कि हॉल के एक कोने से दूसरे कोने तक हंसी की लहर दौड़ गई| पर नेता की ऐसी फजीहत देकर मेरे तो तन-बदन में आग लग गई| साथ आए हुए मित्र ने व्यंग्य करते हुए कहा, "क्यों तुम्ह...