Skip to main content

दिल्ली में तत्काल प्रभाव से 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू


कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए केजरीवाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली तत्काल प्रभाव से 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इस दौरान दिल्ली में किसी भी तरह की गतिविधि पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही आवाजाही पर भी पाबंदी रहेगी। हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को राहत दी जाएगी। दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और संक्रमण रेट भी 5.5% से ऊपर पहुंच गया है, जिसे ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया गया है।

बीते दिन 1 लाख से ज्यादा केस आए
बीते 24 घंटे में 1,03,249 नए मरीज मिले, वहीं 50,095 ठीक हुए और 445 ने जान गंवाई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 8 लाख के पार हो गई है। इनमें बीते छह दिन से 40,000 से ज्यादा केस की बढ़ोतरी हुई है।


कोरोना अपडेट्स

देश में मंगलवार सुबह 8 बजे तक कोरोना वैक्सीन के 8 करोड़ 31 लाख 10 हजार 926 डोज लगाए जा चुके है। इसमें पिछले 24 घंटे के 43 लाख से ज्यादा डोज भी शामिल हैं।
कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पंजाब में 50 हाई लेवल हेल्थ टीम भेजी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हाई लेवल मीटिंग में इसके निर्देश दिए थे।
राज्यों में कोरोना की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल की शाम साढ़े 6 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग करेंगे। इस दौरान कोरोना के हालात की समीक्षा की जाएगी।
राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जोधपुर में 6 से 19 अप्रैल तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है।


प्रमुख राज्यों के हाल...

महाराष्ट्र
यहां सोमवार को 47,288 नए मरीज मिले। 26,252 मरीज ठीक हुए और 155 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 30.57 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 25 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं, जबकि 56,033 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 4.51 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।


दिल्ली
यहां सोमवार को 3,548 नए केस आए। 2,936 मरीज ठीक हुए और 15 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.79 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.54 लाख ठीक हुए हैं और 11,096 ने जान गंवाई है। अभी 14,579 का इलाज चल रहा है।


मध्यप्रदेश
यहां सोमवार को 3,398 नए मरीज मिले। 2,064 लोग ठीक हुए, जबकि 15 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.10 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.83 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,055 की मौत हुई है। फिलहाल 22,654 लोगों का इलाज चल रहा है।


गुजरात
यहां सोमवार को 3,160 नए कोरोना मरीज मिले। 2,028 मरीज ठीक हुए, जबकि 15 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.21 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,581 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 16,252 लोगों का इलाज चल रहा है।


पंजाब
यहां सोमवार को 2,692 नए मरीज मिले। 2,515 ठीक हुए, जबकि 72 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.54 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.21 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 7,155 की मौत हुई है। फिलहाल 25,419 लोगों का इलाज चल रहा है।


राजस्थान
यहां सोमवार को 2,429 संक्रमितों की पहचान हुई। 527 मरीज ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक करीब 3.41 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.24 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,841 ने जान गंवाई है। फिलहाल 14,768 मरीजों का इलाज चल रहा है।


              रिपोर्ट ~ नीलाक्ष वत्स

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

सरकार के आगे झुकी ट्विटर ; नियुक्त किया अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी

सरकार के आगे आखिरकार ट्विटर झुक गई है। माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत के लिए अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त कर लिया है। जल्द ही अधिकारी का ब्यौरा सीधे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा। ट्विटर ने सरकार की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया है। हाल में सरकार ने कंपनी को दिए नोटिस में कहा था कि उसे नियमों के अनुपालन का आखिरी मौका दिया जाता है। उसे तत्काल नियमों का अनुपालन करना है। अगर वह इसमें फेल होती है, तो उसे आईटी कानून के तहत दायित्व से जो छूट मिली है, वह वापस ले ली जाएगी। इसके साथ ही उसे आईटी कानून और अन्य दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। इसके बाद ट्विटर ने पिछले हफ्ते सरकार को पत्र लिखकर भरोसा दिया था कि वह नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के अनुरूप मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति करने के अंतिम चरण में है। सरकार को एक हफ्ते के भीतर अतिरिक्त ब्यौरा दे दिया जाएगा। मंगलवार को ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी नए दिशानिर्देशों का पालन करने की हर कोशिश कर रही है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को प्रक्रिया के...