Skip to main content

ब्रांड नहीं देश को जनऔषधि की है जरूरत : जेनमैन आशुतोष


नई दिल्ली। जनऔषधि दिवस की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेनमैन आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि देश को ब्रांडेड दवाइयों के जाल से मुक्त कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जेनरिक दवाइयों को ही ब्रांड के रूप में बाजार बेच रहा है और 500 से 1000 फीसद तक का मुनाफा कमा रहा है। उन्होंने कहा कि इस लूट से बचने का एक मात्र उपाय जनऔषधि केन्द्रों का विस्तार है। तीसरे जनऔषधि दिवस की पूर्व संध्या पर बोलते हुए स्वस्थ भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक श्री आशुतोष ने बताया कि जब उनके साथियों ने 2012 में ‘जेनरिक लाइए पैसा बचाइए’ कैंपेन शुरू किया था तब देश में जेनरिक दवाइयों को लेकर जागरूकता की बहुत कमी थी, लेकिन अब लोग जागरूक होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनऔषधि ही एक विकल्प है जो देश को महंगी दवाइयों से आजादी दिला सकता है। 

भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनऔषधि योजना जिसे अब प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के नाम से जाना जाता के 13 वर्षों के इतिहास के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना 2014 तक देश को महज 99 चलित जनऔषधि केन्द्र दे पाई थी, जबकि फरवरी-2021 तक के आंकड़ों के हिसाब से देश में इस समय 7400 से ज्यादा जनऔषधि केन्द्र हैं। 

जनऔषधि को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 21000 किमी की स्वस्थ भारत यात्रा करने वाले स्वस्थ भारत (न्यास) के चेयरमैन स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्री आशुतोष ने कहा कि पिछले दो वर्षों में जनऔषधि के कारण देश की गरीब जनता का 6000 करोड़ रुपये की बचत हुई है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार को देश के सभी पंचायतों में एक जनऔषधि केन्द्र अनिवार्य रूप से खोलना चाहिए ताकि महंगी दवाइयों से आजादी मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. अमिता दुबे, प्रधान संपादक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित 'सृजन को नमन' पुस्तक पर देश के विद्वानों ने की चर्चा

विश्व हिंदी संगठन से समन्वित सहचर हिंदी संगठन, नई दिल्ली (पंजी.) द्वारा हर महीने पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के तहत डॉ. अमिता दुबे द्वारा लिखित पुस्तक सृजन को नमन पर लाइव ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने जुड़कर विद्वानों को सुना। इस पुस्तक के लेखक डॉ. अमिता दुबे जी ने बताया कि मूलत: वे स्वाभवत: कहानीकार हैं परंतु विद्यावाचस्पति की अध्ययन के दौरान उनकी रुचि आलोचना की ओर प्रवृत्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि किस तरह इस पुस्तक को लिखा। इसमें उन्होंने अपने जीवनानुभवों को भी व्यक्त किया है।  कार्यक्रम में राजस्थान से जुड़ी डॉ.बबीता काजल ने यह पुस्तक में लिखे शोध आलेख हैं । जो शोधार्थियों और साहित्यानुरागी के हेतु अत्यंत उपयोगी होगी । सामाजिक परिवेश अत्यंत महत्वर्पूण होता है जहाँ रचनाकार को लेखन के बीज मिलते हैं। चिट्ठियों की दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए वार्तालाप को कविता के रूप में रचा है जो अपने आप में एक अलग क्षितिज को दिखाता है। पुस्तक में हिंदी प्रचार एवं महत्व को उल्लेखित किया गया, देवनागरी लिपि की विशेषता का उल्लेख ध्वनि वैज्ञानिक दृष्...

ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एकाउंट एक घंटा ब्लॉक किया

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है।  इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा। Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी प्लेटफॉर्म कुछ भी कर ले आईटी को लेकर नया कानून मानना ही पड़ेगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्विटर की कार्रवाई यह बताती है कि वो बोलने की आजादी का हितैषी नहीं, उसे सिर्फ अपना एजेंडा चलाने में दिलचस्पी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले ट्विटर ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। इससे साबित होता है कि ट्विटर नए नियमों को नहीं मानना चाहता है। अगर ट्विटर नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता। बता दें कि ट्विटर और केंद्र सरकार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरकार का कहना है कि ट्विटर को नया नियम मानना होगा। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, ...

मन्नू भंडारी की पहली कहानी : मैं हार गई

जब कवि सम्मेलन समाप्त हुआ तो सारा हॉल हंसी-कहकहों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था| शायद मैं एक ऐसी थी, जिसका रोम-रोम क्रोध से जल रहा था| उस सम्मेलन की अंतिम कविता थी 'बेटे का भविष्य'| उसका सारांश कुछ इस प्रकार था, एक पिता अपने बेटे के भविष्य का अनुमान लगाने के लिए उसके कमरे में एक अभिनेत्री की तस्वीर, एक शराब की बोतल और एक प्रति गीता की रख देता है और स्वयं छिपकर खड़ा हो जाता है| बेटा आता है और सबसे पहले अभिनेत्री की तस्वीर को उठाता है| उसकी बाछे खिल जाती हैं| बड़ी हसरत से उसे वह सीने से लगाता है, चूमता है और रख देता है| उसके बाद शराब की बोतल से दो-चार घूंट पीता है| थोड़ी देर बाद मुंह पर अत्यंत गंभीरता के भाव लाकर, बगल में गीता दबाए वह बाहर निकलता है| बाप बेटे की यह करतूत देखकर उसके भविष्य की घोषणा करता है, "यह साला तो आजकल का नेता बनेगा!" कवि महोदय ने यह पंक्ति पढ़ी ही थी कि हॉल के एक कोने से दूसरे कोने तक हंसी की लहर दौड़ गई| पर नेता की ऐसी फजीहत देकर मेरे तो तन-बदन में आग लग गई| साथ आए हुए मित्र ने व्यंग्य करते हुए कहा, "क्यों तुम्ह...